उपेंद्र को नया काम : इंडिया न्यूज, मुंबई के सीनियर टेक्नीकल एक्जीक्यूटिव नितिन गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने नई पारी की शुरुआत मुंबई में ही लेमन टीवी के साथ की है.
जी न्यूज से खबर है कि एंकर के रूप में कार्यरत माधुरी ने इस्तीफा दे दिया है. लाइव इंडिया में काम कर चुकीं माधुरी के अगले ठिकाने के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है.
जी के रीजनल न्यूज चैनल ‘जी यूपी’ से बृजेश चतुर्वेदी के इस्तीफे की खबर है. बृजेश न्यूज24 के साथ नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं. उन्हें न्यूज24 में एसोसिएट प्रोड्यूसर का पद मिला है. बृजेश ईटीवी और इंडिया टीवी में भी काम कर चुके हैं.
सहारा समय, बिहार-झारखंड में कार्यरत उपेंद्र चौधरी को प्रमोट करते हुए उन्हें डाक्यूमेंट्री और ऐड फिल्म डिपार्टमेंट का प्रभारी बनाया गया है. टीवी अवार्ड ज्यूरी में शामिल रह चुके उपेंद्र सहारा से पहले ईटीवी के हैदराबाद स्थित मुख्यालय में थे जहां वे प्रोग्रामिंग सेक्शन में कार्यरत थे.
मेल व एसएमएस के जरिए आईं उपरोक्त सूचनाओं में अगर कोई संशोधन करेक्शन हो तो कृपया [email protected] पर मेल कर या 09999330099 पर एसएमएस कर सूचित करें. मीडिया से संबंधित सूचनाएं, जानकारियां, खबरें देने के लिए भी आप इसी मेल आईडी व मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं. भेजने वाले का नाम अनुरोध करने पर गुप्त रखा जाएगा.











