: रोशनलाल ने पंजाब केसरी छोड़ा : अशोक पाटीदार भास्कर के साथ : गुरुदास भारती को तरक्की : हिंदुस्तान, गाजियाबाद में कार्यरत अनुरोध भारद्वाज ने इस्तीफा दे दिया है. वे अमर उजाला, गाजियाबाद में चीफ सब एडिटर बनकर पहुंचे हैं. बताया जाता है कि अनुरोध पिछले दो वर्षों से इनक्रीमेंट न होने से नाराज थे. बेहतर मौका मिलते देख उन्होंने अमर उजाला ज्वाइन कर लिया. बताया जा रहा है कि उन्हें अमर उजाला, वैशाली का इंचार्ज बनाया गया है.
पंजाब केसरी, जयपुर से रोशनलाल शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. वे नई पारी की शुरुआत जयपुर से शुरू हो रहे एक नए दैनिक के साथ करेंगे. शर्मा इससे पहले राजस्थान पत्रिका अलवर, दैनिक नवज्योति जयपुर, महका भारत में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
नईदुनिया, भोपाल के पूर्व आईटी इंचार्ज अशोक पाटीदार के भास्कर, इंदौर ज्वाइन करने की सूचना मिली है. अशोक इंदौर में ही एयरटेल में कार्य कर रहे थे. परन्तु उनको टेलीकॉम रास नहीं आया. वो वापस प्रिंट मीडिया के साथ जुड़ गए. अशोक पाटीदार नईदुनिया, बिलासपुर की लांचिंग टीम के सदस्य रहे हैं.
दैनिक भास्कर के सीकर संस्करण से संबद्ध चुरू जिले के ब्यूरो चीफ गुरुदास भारती को प्रमोशन देकर क्लस्टर हेड बना दिया गया है. चुरू आफिस को अब इंडीपेंडेंट आफिस बनाकर यहां कामकाज बढ़ा दिया गया है.












Manoj
September 11, 2010 at 9:49 am
Good Luck Ashok
chandu
September 11, 2010 at 2:57 pm
अखबार भी चाहते है की पत्रकार जाएँ
अगर कोई पत्रकार कोई अखबार छोड़ता है तो वो अपने जको बड़ा तीसमार खां समझता है. उसे लगता है की उसने अखबार की बाट लगा दी या बहुत तरक्की कर ली. दरअसल यह पत्रकारों की गलत फेहमी होती है kiyunki अखबार भी यही चाहते है कि वह जाएँ. पत्रकारों को भी चाहिए कि कम से कम तीन साल मै अखबार बदलें अन्यथा अखबार आपको बदल देगा.
Anita
September 12, 2010 at 1:40 pm
[b][b][b][b][b][b][b][b][b][b][b][b]AP LOVE………………….[/b][/b][/b][/b][/b][/b][/b][/b][/b]
[/b][/b][/b]
Congrtulation…………………..Ashok
Welcome to the the New Face :);):D;D:o8):P:-*
Swadesh Tripathi
September 20, 2010 at 5:38 pm
Congrtulation Ashok Ji[b][/b]