Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अरविंद मोहन उजाला और सुधीर मिश्रा भास्कर पहुंचे

अरविंद मोहनअरविंद एक्जीक्यूटिव एडिटर तो सुधीर डिप्टी एडिटर बने : यशवंत व्यास का अमर उजाला आना लटका! : प्रिंट मीडिया से दो-तीन महत्वपूर्ण खबरें हैं. अजय उपाध्याय के सलाहकार संपादक के रूप में अमर उजाला ज्वाइन करने के करीब महीने भर के अंदर ही एक और पुराने पत्रकार ने अमर उजाला का दामन थाम लिया है. ये हैं अरविंद मोहन. ये एक्जीक्यूटिव एडिटर के पद पर अमर उजाला आए हैं.

अरविंद मोहनअरविंद एक्जीक्यूटिव एडिटर तो सुधीर डिप्टी एडिटर बने : यशवंत व्यास का अमर उजाला आना लटका! : प्रिंट मीडिया से दो-तीन महत्वपूर्ण खबरें हैं. अजय उपाध्याय के सलाहकार संपादक के रूप में अमर उजाला ज्वाइन करने के करीब महीने भर के अंदर ही एक और पुराने पत्रकार ने अमर उजाला का दामन थाम लिया है. ये हैं अरविंद मोहन. ये एक्जीक्यूटिव एडिटर के पद पर अमर उजाला आए हैं.

पिछले एक हफ्ते से अमर उजाला के नोएडा स्थित आफिस में बैठ रहे अरविंद मोहन के बारे में पहले चर्चा ये थी कि वे भी सलाहकार संपादक के रूप में ज्वाइन कर चुके हैं. अब कनफर्म हो रहा है कि अरविंद ने एक्जीक्यूटिव एडिटर के रूप में नई पारी शुरू की है. संभवतः वे गोविंद सिंह का स्थान लेंगे जो हिंदुस्तान जाने के लिए अमर उजाला प्रबंधन को नोटिस दे चुके हैं. अरविंद मोहन 30 वर्षों से मीडिया में है. हिंदुस्तान, इंडिया टुडे, जनसत्ता सरीखी पत्र-पत्रिकाओं में काम कर चुके अरविंद मोहन जागरण के मीडिया स्कूल में भी पढ़ाते रहे हैं.

अरविंद मोहन के अमर उजाला आने के साथ ही साथ भास्कर समूह की मैग्जीन ‘अहा जिंदगी’ के प्रधान संपादक यशवंत व्यास के अमर उजाला आने की चर्चाएं धीमी पड़ने लगी हैं. सूत्रों का कहना है कि यशवंत व्यास की अमर उजाला प्रबंधन से जो बात हुई थी, वह फाइनल मुकाम पर नहीं पहुंच पाई. इसी कारण गोविंद सिंह की जगह अरविंद मोहन को अमर उजाला प्रबंधन ने लाने का फैसला किया. हालांकि कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि यशवंत व्यास अपने पत्ते आखिर तक नहीं खोलते, इसलिए संभव है कि वे आ रहे हों लेकिन इस बारे में कोई जानकारी किसी को देने से बच रहे हों. कुछ लोगों का कहना है कि वे इसी महीने के पहले व दूसरे सप्ताह के मध्य अमर उजाला ज्वाइन कर सकते हैं.

सुधीर मिश्राएक खबर लखनऊ से है. दैनिक हिंदुस्तान, लखनऊ के प्रिंसिपल करेस्पांडेंट सुधीर मिश्रा अपनी नई पारी जल्द ही दैनिक भास्कर के साथ शुरू करने वाले हैं. उन्हें आफर लेटर मिल चुका है. इसी के साथ ही उन्होंने हिंदुस्तान प्रबंधन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. बताया जा रहा है कि वे डिप्टी एडिटर के पद पर भास्कर समूह को अपनी सेवाएं देंगे. सुधीर कुछ दिनों तक भास्कर के भोपाल स्थित मुख्यालय में रहकर संस्थान के रीति-रिवाज को समझेंगे. इसके बाद उन्हें राजस्थान में श्रीगंगानगर यूनिट का संपादक बना दिया जाएगा. श्रीगंगानगर यूनिक के वर्तमान संपादक कीर्ति राणा का तबादला किया जा रहा है.

सुधीर मिश्रा पिछले दिनों कोपेनहेगन जलवायु सम्मेलन को कवर करने का गौरव हासिल कर चुके हैं. वे 2006 में कनाडा में आयोजित वर्ल्ड एड्स सम्मेलन में भी हिस्सा ले चुके हैं. उन्हें एचआईवी एड्स पर अंतरराष्ट्रीय कैसर हेल्थ फेलोशिप भी मिल चुकी है. मलीहाबाद में आम की फसल पर जलवायु परिवर्तन का असर संबंधी अध्ययन के लिए सीएसई की तरफ से सुधीर को फेलोशिप दी जा चुकी है. दैनिक जागरण, लखनऊ में कई वर्षों तक काम करने के बाद सुधीर हिंदुस्तान, लखनऊ के हिस्से बन गए. उसके बाद वे हिंदुस्तान में प्रमोट होते रहे.   

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. pravesh mishra

    March 4, 2010 at 6:11 am

    Best wishes and hope you will create a milestone in Indian Journalism.

  2. puja

    March 4, 2010 at 5:12 am

    sahi hai….. good

  3. ravi

    March 2, 2010 at 10:16 am

    good desion mishra ji. but sriganganagar me jra dhyan se. kuch naye ladke group me aayen to rakhiyega who jyada achha kaam karenge sir. apne logon pe dhyan digiyega.

  4. akhil

    March 3, 2010 at 8:17 am

    My heartiest congratulations to you Sudhir bhai . mujhe malum hai aap jahan bhi rahenge wahan roshan karenge.

  5. rasgid shamim qazi

    March 21, 2010 at 6:50 pm

    respected sudheer sir best wishes for new challanging job qazi rashid reporter dainik jagran domariyaganj distt siddharth nager(old lbs stu) m.9415711997

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...