Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

दुर्घटना बीमा और स्वास्थ्य बीमा योजना प्रस्तावित

मध्यप्रदेश के जनसम्पर्क मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने कहा कि पत्रकारों के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना और स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने पर विचार किया जा रहा है। योजना तैयार कर ली गई है और शीघ्र निर्णय लेकर क्रियान्वयन किया जाएगा।

मध्यप्रदेश के जनसम्पर्क मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने कहा कि पत्रकारों के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना और स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने पर विचार किया जा रहा है। योजना तैयार कर ली गई है और शीघ्र निर्णय लेकर क्रियान्वयन किया जाएगा।

शर्मा ने जनसंपर्क विभाग की परामर्शदात्री समिति की बैठक में कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों के लिए व्यक्तिगत बीमा योजना और स्वास्थ्य बीमा योजना की सैद्धातिक स्वीकृति दी है। इस दुर्घटना बीमा योजना के अन्तर्गत एक लाख रुपए का बीमा किया जाएगा, जबकि प्रीमियम के रुप में पत्रकारों को भी 27 रुपए वार्षिक मात्र का योगदान रहेगा। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना के एक लाख पचास हजार रुपए का चिकित्सा बीमा कराया जाएगा। इसमें पत्रकार की पत्नी, बच्चे और माता-पिता को शामिल किया जाएगा।

स्वास्थ्य बीमा योजना में भी प्रीमियम में अधिकांश हिस्सा शासन द्वारा दिया जाएगा, लेकिन पत्रकारों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए नाम मात्र का प्रीमियम उनसे लिया जाएगा। जनसम्पर्क मंत्री ने विभाग के अधिकारियों के प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोक सेवा प्रदाय गारंटी अधिनियम पर विशेष प्रचार अभियान चलाया जाए। साभार : दैनिक जागरण

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. LKS

    September 1, 2010 at 1:34 pm

    I wish if this can start for nation wide.

  2. अभिषेक

    September 3, 2010 at 11:45 am

    इसमें क्या नया है? उत्तर प्रदेश में तो यह काफी पहले स‌े लागू है, लेकिन इस योजना की विडंबना यह है कि इसका लाभ केवल मान्यता प्राप्त पत्रकारों को ही मिलता है, और मान्यता पाने की प्रक्रिया बहुत जटिल है. कुछ ऎसी योजना बने जिस‌में स‌्ट्रिंगरों और रिटेनरों को भी फायदा मिले तो कोई बात बने.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...