Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

कमलेश की हत्‍या के खिलाफ राजमार्ग जाम

उत्‍तर प्रदेश में सिलसिलेवार हत्‍या से राज्‍य के पत्रकारों का गुस्‍सा उफान पर है. सोनभद्र में हिन्‍दुस्‍तान के संवाददाता कमलेश कुमार पिछले दिनों हुई रहस्‍यमय हत्‍या ने पत्रकारों के गुस्‍से को और भड़का दिया है. सोनभद्र के सैकड़ों पत्रकार कमलेश के हत्‍या की सीबीसीआईडी जांच और हत्‍यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतरे. गुस्‍साए पत्रकार वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया. प्रदर्शन में पत्रकरों के साथ नेता-कार्यकर्ता तथा आम लोग भी शामिल हुए.

उत्‍तर प्रदेश में सिलसिलेवार हत्‍या से राज्‍य के पत्रकारों का गुस्‍सा उफान पर है. सोनभद्र में हिन्‍दुस्‍तान के संवाददाता कमलेश कुमार पिछले दिनों हुई रहस्‍यमय हत्‍या ने पत्रकारों के गुस्‍से को और भड़का दिया है. सोनभद्र के सैकड़ों पत्रकार कमलेश के हत्‍या की सीबीसीआईडी जांच और हत्‍यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतरे. गुस्‍साए पत्रकार वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया. प्रदर्शन में पत्रकरों के साथ नेता-कार्यकर्ता तथा आम लोग भी शामिल हुए.

स्‍वतःस्‍फूर्त प्रदर्शन के चलते वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के दोनों तरह लम्‍बा जाम लग गया. प्रदर्शन कर रहे लोग कमलेश के हत्‍यारों की पहचान करने तथा गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. कमलेश के परिजनों को भी सरकार तथा प्रशासन से दस लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की गई. गौरतलब है कि बीते शुक्रवार की रात अज्ञात अपराधियों ने हिंदुस्तान हिन्दी दैनिक के बभनी के स्‍थानीय संवाददाता कमलेश कुमार की निर्मम हत्या कर दी थी. कमलेश का शव वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के किनारे स्थित लभरी गांव के जंगल से मिला था. कमलेश के शव पर खून का बदला खून लिखा मिला था. आरोप है कि पिपरी थाना पुलिस रात में कमलेश के शव को पास के एक ढाबा में फेंककर वापस चली आई.

पुलिस ने शनिवार को आनन-फानन में कमलेयर के शव को पंचनामा किये बिना ही पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक केंद्र भेज दी. पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से कमलेश की हत्‍या की बात सामने आई. पुलिस के इस कार्रवाई से क्षुब्ध पत्रकारों ने रविवार को दुद्धी में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया और दुद्धी एवं पिपरी थाना की पुलिस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की. इसी क्रम में कार्रवाई का अल्‍टीमेटम खत्‍म होने के बाद आज मंगलवार को पत्रकारों ने सड़क जाम कर दिया.

सड़क जाम और प्रदर्शन करने वालों में अजय भाटिया, अजय सूद, विमल सिंह, एबी सिंह, मनोज सिंह, प्रमोद चौबे, सुधाकर मिश्र, संजय यादव, कमाल खान सहित काफी पत्रकार मौजूद थे. इसके अलावा जिले के साथ प्रदेश भर में कमलेश की हत्‍या के विरोध में निंदा तथा शोक सभा आयोजित की जा रही हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...