Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

रांची के दो पत्रकारों का अपहरण

पत्रकारों ने रिहाई के लिए पुलिस पर दबाव बनाया : नक्सलियों ने रांची के दो पत्रकारों का अपहरण कर लिया है। ये पत्रकार चाईबासा जिले के चक्रधरपुर इलाके में परसों से चल रही मुठभेड़ को कवर करने के लिए गए हुए थे। कल देर शाम इन दोनों पत्रकारों को नक्सलियों ने अगवा कर लिया। अगवा हुए पत्रकारों में मानस चौधरी व संजय वर्मा शामिल हैं। मानस चौधरी अंग्रेजी अखबार ‘दि हिन्दू’ के लिए तस्वीरें भेजा करते थे। वहीं संजय वर्मा एक स्थानीय खबरिया सह मनोरंजन चैनल में कार्यरत हैं। दोनों का कल शाम से ही कोई पता नहीं चल पा रहा है।

दोनों पत्रकारों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ हैं। अपहरण की बात को लेकर आज पत्रकारों के एक दल ने रांची के एसएसपी प्रवीण कुमार से मुलाकात की। पत्रकारों ने दोनों की रिहाई के लिए पुलिस पर दवाब बनाया। एसएसपी ने आश्वस्त किया कि पुलिस दोनों की सकुशल रिहाई की हरसंभव कोशिश कर रही है। इधर, चाईबासा में कोबरा बटालियन को सर्च आपरेशन पर लगा दिया गया है। दोनों अगवा हुए पत्रकारों की खोज जारी है। दोनों के परिजन खासे परेशान हैं। साभार : दैनिक भास्कर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. INDRA JEET SINGH

    June 14, 2010 at 2:52 pm

    khabar jhuthi chapte hai mr yash pahle jaan to lijeya ki khabar kya hai bukhe mat baniya khabar ko lekar……….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...