रूद्रपुर में दो युवा गिरफ्तार : उत्तराखंड के रूद्रपुर शहर से जानकारी मिली है कि ज्यादा पैसे कमाने के लिए न्यूज चैनल के नाम पर ब्लैकमेलिंग कर रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। एक युवक अपने को एक न्यूज चैनल का पत्रकार बता रहा है। दोनों कथित मीडियाकर्मियों को एक प्राइवेट डाक्टर की शिकायत पर पुलिस ने पकड़ा है। रूद्रपुर नगर के खेड़ा में रहने वाले देवकी प्रसाद प्राइवेट क्लीनिक चलाते हैं। दो युवक खुद को न्यूज चैनल का पत्रकार बताकर एक सप्ताह से पचास हजार रुपये की मांग कर रहे थे।
यह युवक गर्भपात के मामले में खबर दिखाकर उन्हें फंसा देने की धमकी दे रहे थे। सोमवार को जब ये दो युवक डाक्टर के पास पहुंचे तो उन्होंने युवकों को रुपये देने के बहाने कमरे में बंद कर दिया। बाद में पुलिस को बुलाकर उन्हें सौंप दिया। दोनों ने अपना नाम हेमंत व सतपाल बताया। सतपाल ने खुद को एक न्यूज चैनल का पत्रकार बताया पर वह चैनल से जुड़े होने के संबंध में कोई प्रमाण नही दिखा सका। डाक्टर की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों व उसके एक अन्य साथी के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने नगर के ईश्वरी कालोनी में बने उनके कार्यालय को भी सील कर दिया है। कार्यालय से एक न्यूज चैनल से बने तीन परिचय पत्र व दस्तावेज बरामद हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक योगेश उपाध्याय का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा कायम किया जा रहा है।












raju patel
March 11, 2010 at 6:20 am
Q na Ptrakarita ke bhi niyam kayade bna diye jai….
ek pareshan newsman
March 9, 2010 at 12:55 pm
ऐसे नकली पत्रकारों की जमात हर शहर में असली मीडिया कर्मियों पर भारी पड़ रही है .. इसके लिए काफी हद तक सरकार की वो नीति भी जिम्मेवार है ..जिसमे हर किसी ऐरे गैरे नथू खैरे को टीवी न्यूज़ चैनल चलाने की अनुमति मिल जाती है ..ये लोग जगह जगह मुफ्त में काम करने वाले को अपना तथाकथित रिपोर्टर बना देते हैं … ये रिपोर्टर पत्रकारिता को ब्लेकमेलिंग का जरिया बनाते हुवे इस काम की इज्जत उतारने में जुटे हुवे हैं …खर्चा पानी निकालने के इसी जुगाड़ में शायद रुद्रपुर के ये उस्ताद रिपोर्टर धर लिए गए …
NEERAJ UPADHYAY
March 9, 2010 at 3:34 am
Actually in Uttarakhand locals as well as Admin. Officers are not much aware about the Media Organizations and their fuctionings thats why brats and culprits get a chance to do this type of fake practice. I also experienced the same so many guys who even dnt know a d c d of News channels represent themselves as a Political Editors, Crime Incharge, Bussiness Editors, Cheif Reporters etc.
Its a very critical situation for established and renowned Media Organizations.
I have Some Suggestions to stop this type of Practice.
1 Ask them for a Valid ID Card. or Emp Id Number
2 Ask them for their Head Office Add and Head Office Contact Number
3 Ask them for their’s Input Incharge/Assignment Desks Personnels, Or Output Incharge’s Contact Number.
sushil gangwar
March 9, 2010 at 3:14 am
Nakli Patrakaro ne Asli patrakaro ki naak me dam kar diya hai . Aub to puri india me kuchh log jaldi paisa kamane ke liye patrakar bankar chhote mote office khol kar khule aam lutaee kar rahe hai. Abhi haal me pakde gaye ye do log Patrakarita ki ABC bhi nahi jante hoge . Hum to us Doctor kor thanks hi kah sakte hai . Jisne en jaise nakli patrakaro ko dar dabocha.
Abhi kuchh hi din pahle nakli patrakaro par sarve kiya tha. jisme paya ki 50 % nakili patrakar ghum rahe hai . En logo ne apne office bhi bana bana kar khule aam Stringership-Farji I card bech rahe hai. En logo par lagaam lagna jaruri hai. Nahi to ye machhlia saare talab ko ganda kar degi .
sushil Gangwar
raj
March 17, 2010 at 7:19 am
yah surf rudra pur ka hi nahi har saher me nakli retorter milenge jo sirf ughai karte hai bareilly me bhi hai kafi