शाहजहांपुर के तिलहर में पिछले दिनों मीडियाकर्मी तहसीलदार के तबादले की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए. उन्होंने एसडीएम आफिस के समक्ष प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा. कटरा इलाके से पकड़े गए बकाएदारों का समाचार संकलन करने पहुंचे पत्रकारों के साथ तहसीलदार विजय कुमार छत्रपति ने अभद्रता की थी.
इससे पूर्व अवकाश मांगने गए राजस्व निरीक्षक तथा मीरानपुर कटरा के आर्य कन्या विद्यालय में ड्यूटी पर गए एबीएसए योगेश पाल के साथ अभद्रता की थी और इससे संबंधित समाचार भी अखबारों में प्रमुखता से प्रकाशित हुए थे.
प्रेस क्लब, उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन तथा आल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में तिलहर, कटरा, खुदागंज, गढ़िया रंगीन, जैतीपुर के पत्रकारों ने तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग कर नारेबाजी की. प्रदर्शन करने वालों में दयाशंकर, लोकेश, मनोज प्रबल, सुरेंद्र सिंघल, मोहम्मद एजाज, मिर्जा फिरोज वेग, सईद उसमानी, प्रकाश गंगवार, कमलेश सक्सेना, फरीउद्दीन अन्सारी, अशफाक खां, यूनूस खान, रामसिंह गंगवार, सईद अहमद उसमानी, रोहित सिंह, राजेश गुप्ता, मैकूलाल सक्सेना, संजीव मिश्रा, रवींद्र गुप्ता, शिवराम सिंह, अशोक द्विवेदी, धर्मपाल आदि शामिल रहे.











