Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

मैं सन्नी खन्ना मरने से पहले …

[caption id="attachment_15014" align="alignnone"]सुसाइड नोटपत्रकार ने की आत्महत्या : सुसाइड नोट का शुरुआती हिस्सा[/caption]

मैं सन्नी खन्ना मरने से पहले जो मेरे मरने के जिम्मेदार हैं, उन तीन लोगों के बारे में बताने जा रहा हूं।

सुसाइड नोट

मैं सन्नी खन्ना मरने से पहले जो मेरे मरने के जिम्मेदार हैं, उन तीन लोगों के बारे में बताने जा रहा हूं।

वे हैं- (1) मेक्की लाला जिसकी आईसीआईआई बैंक बिल्डिंग है। (2) अजीत अग्रवाल जिसका एनआरएम स्कूल है, इसे नन्हे का अजीत भी कहते हैं। (3) रामकिशन एमएलए नारायणगढ़। ये तीन ही मेरे मरने के जिम्मेवार हैं। पहले तो जन्माष्टमी वाले दिन मेरे उपर झूठा केस बनवाया। इन्होंने फिर थाने के अंदर उसी दिन रात को मेरे साथ इन्सपेक्टर सुरेश शर्मा के सामने मारपीट की। मारपीट मेक्की और अजीत ने की लेकिन इन्सपेक्टर ने भी नहीं रोका। इस केस से मेरी और मेरे परिवार की इज्जत खराब हुई क्योंकि यह झूठा केस था, बे-मतलब बनाया गया था।

फिर कुछ समय बीत जाने के बाद मेक्की और अजीत ने मुझे बिजली बोर्ड वाली गली में जान से मारने की कोशिश की। ये लोग तो मुझे अपनी तरफ से जान से मारकर चले गए थे लेकिन मेरी किस्मत अच्छी थी। मैं अपनी मां और बाप के कारण भगवान की दया से बच गया। मैंने पुलिस को भी बताया था। अपने बयान दिए थे कि मुझे मेक्की और अजीत ने मारा था। लेकिन रामकिशन के राजनीतिक दबाव में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

सुसाइड नोट

ये दोनों मेक्की और अजीत रामकिशन के दलाल और चमचे हैं। बिजली बोर्ड वाली गली में जिन लोगों ने मेरे साथ मारपीट होती देखी, इन्होंने उन्हें भी डराया धमकाया लेकिन कोई भी डर के कारण कुछ नहीं बोला न ही गवाही दी। सब इनके डर से चुप हो गए और मुकर गए। रामकिशन को मेरे से यह जलसी तकलीफ थी कि मैंने उसकी जीत के समय तो उसका पूरा साथ दिया था, अब मैं अपने मामा के साथ रहने लग गया था। वो बीएसपी लीडर हैं। परदे के पीछे सब कुछ रामकिशन करवाता था। इन्हें सख्त से सख्त सजा दें, अगर कोई कानून नामक चीज है तो।

हस्ताक्षर –  सन्नी पंकज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...