Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

सक्रिय हुआ मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ

मन्दसौर : मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ का गठन करके मन्दसौर जिले के पत्रकार अपने संगठन का लोहा प्रदेश में मनवाने में लगे हैं। हाल ही में लोकस्वामी के ब्यूरो चीफ अभय अकोलकर को मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ का अध्यक्ष मनोनीत करके बाकी की बागडोर अकोलकर के हवाले कर दी है। अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद पत्रकारों ने एक बैठक की।

मन्दसौर : मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ का गठन करके मन्दसौर जिले के पत्रकार अपने संगठन का लोहा प्रदेश में मनवाने में लगे हैं। हाल ही में लोकस्वामी के ब्यूरो चीफ अभय अकोलकर को मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ का अध्यक्ष मनोनीत करके बाकी की बागडोर अकोलकर के हवाले कर दी है। अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद पत्रकारों ने एक बैठक की।

मार्गदर्शन देने के लिए उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार महावीर प्रकाश अग्रवाल द्वारा पत्रकार कल्याण के लिए योजनायें शुरू करने का आग्रह किया गया। जिला साप्ताहिक सम्पादक संघ अध्यक्ष धर्मवीर रत्नावत ने संघ का रजिस्ट्रेशन करवाने का सुझाव भी दिया तो अग्निबाण के जिला संवाददाता नेमीचन्द राठौर ने कहा कि ऐसा नही होना चाहिए कहीं कोई पत्रकार साथी पर कोई दबंग जुल्म ढाये और हम उनके पीछे से यह कह देते हैं कि मैं तो वैसे ही साथ चला गया था। सबको

संगठित होकर एक होने की आवश्यकता है। सहारा समय जिला संवाददाता नरेन्द्र धनोतिया ने कहा कि पत्रकारिता को व्यवसाय न बनाते हुए समाज सेवा का माध्यम बनाना चाहिए। हमने ढाई वर्षीय बालक मोहित के चिकित्सा हेतु जो कदम उठाये है उसकी पूरे देश में प्रशंसा की जा रही है। हमें संगठन की शक्ति को मानव सेवा हेतु लगाना चाहिये। मालव अलंकरण के सम्पादक प्रकाश सिसौदिया ने कहा कि यह सही बात है कि जब तक सभी पत्रकार साथी एक मंच के बैनर तले नही आयेंगे, संगठन शक्ति के अभाव के चलते हमारा शोषण होता रहेगा।

चेतना के अशोक झलौया ने कहा कि योजनायें बनाने के बजाय क्रियान्वयन कैसे करेंगे, उस पर भी विचार होना चाहिये। इस अवसर पर टाईम टुडे के शाहिद चौधरी, अर्थ मीडिया नेटवर्क के दिलीप बाटू, ब्रेन मास्टर के जाहिर पठान, गुरू एक्सप्रेस के शोरित सक्सेना, कीर्तिमान के रवि भारद्वाज, मालव दर्शन के चरण राजपाल सहित जिले भर के पत्रकार साथी एकत्रित थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Dilip Batu

    June 8, 2010 at 12:23 pm

    yashwantji aapne bhadsa4media me Mandsaur Press News Publish Karke Media ka Uatasah Badaya he. hum aapke aabhari he.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...