Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

पत्रकारों की बैठक में छाया रहा नक्सलवाद का मुद्दा

जगदलपुर : छत्तीसगढ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक 11 नवंबर की सुबह नयापारा स्थित बस्तर जिला पत्रकार संघ भवन में हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री नारायण शर्मा और राज्य समन्वयक शशिधरन के अलावा जिले भर के इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकार मौजूद थे। शुरुआत में प्रदेश स्तरीय दोनों पदाधिकारियों का स्वागत फूलमाला पहनाकर किया गया। इसके बाद पत्रकारों ने अपने-अपने विचार पदाधिकारियों के समक्ष रखे।

जगदलपुर : छत्तीसगढ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक 11 नवंबर की सुबह नयापारा स्थित बस्तर जिला पत्रकार संघ भवन में हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री नारायण शर्मा और राज्य समन्वयक शशिधरन के अलावा जिले भर के इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकार मौजूद थे। शुरुआत में प्रदेश स्तरीय दोनों पदाधिकारियों का स्वागत फूलमाला पहनाकर किया गया। इसके बाद पत्रकारों ने अपने-अपने विचार पदाधिकारियों के समक्ष रखे।

वरिठ पत्रकार राजेंद्र बाजपेयी ने सबसे पहले अंदरूनी इलाकों में सेवाएं दे रहे पत्रकारों के सम्मुख कार्य संपादन के दौरान आ रही दिक्कतों और परेशानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने हालिया स्थितियों के बारे में चिंता व्यक्त करते कहा कि पुलिस, सलवा जुडूम कार्यकर्ता और नक्सली, सभी अपने-अपने तरह से समाचारों का प्रकाशन करवाने के लिए पत्रकारों पर दबाव बना रहे हैं। ऐसी स्थिति में माओवाद से प्रभावित इलाकों में सेवाएं दे रहे पत्रकारों के समक्ष कई मर्तबे विपरीत स्थिति निर्मित हो जाती है।

इसके बाद बैठक में चर्चा के जो भी बिंदु शामिल हुए, उनमें से अधिकतर नक्सलवाद और बस्तर में हालिया निर्मित हुई स्थितियों के इर्द-गिर्द ही रहे। पत्रकारों के विचार और उनके सुझाव सुनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने आश्वासन दिया कि यदि किसी भी पत्रकार के साथ अप्रिय स्थिति निर्मित होती है या कार्य संपादन के दौरान उसके साथ किसी के भी द्वारा अभद्रता की जाती है तो रायपुर समेत देश की राजधानी तक आवाज बुलंद करने के लिए संघ तत्पर रहेगा और इसके लिए सड़क की लड़ाई तक लड़ने से पीछे नहीं रहेंगे। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि जल्द ही धमतरी में होने जा रहे विशाल सम्मेलन में मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह स्वयं मौजूद रहेंगे। इसी दिन सीएम को 20 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा जाएगा, जिसमें पत्रकारों के लिए आवास, दुर्घटना बीमा सहित अन्य मांग शामिल है।

बैठक में पत्रकार राजेंद्र बाजपेयी, सुधीर जैन, साधुराम दुल्हानी, सुरेश रावल, गोपाल सिम्हा, रवि दुबे, सतीश तिवारी, राकेश पांडे, शांति शुक्ला, रमेश थापक, शिवप्रकाश सीजी, रजत बाजपेयी, प्रवीण मिश्रा, धर्मेंद्र महापात्र, सुनील पांडे, संजय रेड्डी, अविनाश प्रसाद, सुनील साहू, श्रीनिवास नायडू, योगेश चांडक, गिरीश शर्मा, संतोश वर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, विवेक श्रीवास्तव, मदनमोहन चौधरी, अब्दुल जावेद, शिवप्रकाश शुक्ला, ऋतेश पांडे, श्यामल सिंह, तपन यादव, पी. नारायण राव, दिलीप देव, हरजीत सिंह पप्पू, हरविंदर सिंह तोगड, महेंद्र मेहरा, पुश्पा उसेंडी, सुलोचना फूंडे सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद थे।

रजत बाजपेयी की रिपोर्ट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...