लगभग ढाई वर्ष पूर्व हुए यूपी के बहराइच जिले के प्रेस फोटोग्राफर के उत्पीड़न के मामले में भारतीय प्रेस परिषद ने पुलिस अधीक्षक समेत आधा दर्जन अफसरों को सुनवाई के लिए तलब किया है। भारतीय प्रेस परिषद के उपसचिव वी.के. बहल ने सभी को नोटिस जारी कर वाराणसी के सर्किट हाउस में उपस्थित होने को कहा है।
वर्ष 2008 की 28 मई की रात शहर में लोकगीत गायक मनोज तिवारी के कार्यक्रम की कवरेज के लिए प्रेस फोटोग्राफर अनीस सिद्दीकी गये थे। इस दौरान तत्कालीन पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजेश कुमार सिंह ने उनके साथ हाथापाई और दुर्व्यवहार किया था। इसकी शिकायत श्री सिद्दीकी ने प्रेस काउंसिल आफ इंडिया से की थी। इस प्रकरण की सुनवाई के लिए भारतीय प्रेस परिषद के उपसचिव ने एसपी, तत्कालीन क्षेत्राधिकारी समेत आधा दर्जन आरोपियों के साथ पीड़ित को तलब किया है। प्रेस परिषद के इस कदम से शासन-प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
sunil kaushik kanina(Haryana)
August 7, 2010 at 10:28 am
jai ho , aasha hai ab sarkar aur adhikari apni had mein rahna seekh jayenge
Mazhar Husain
August 7, 2010 at 1:11 pm
Bahut behtar huaa kam se kam in belagaam adhikariyo ko ye to pata chalega ki Patrkaro ke saath bhi koi hai kisi patrkaar ko is tarah se beizzat nahi karna chahiye Patrkaro ke utpeedan aur hatyaon par bhi press Council ko kadam uthana chahiye agar press council isi tarah se patrkaro ke saath ho rahe utpeedan par Kade kadam uthane chahiye
Dinesh singh
August 7, 2010 at 3:18 pm
Rajesh kumar singh milabatkhoro ka rahnuma hai aligarh mai bhi aisa karta tha yaha usko sahi kar diya tha .