दैनिक भास्कर, दिल्ली में मेट्रो एडिटर के रूप में कार्यरत प्रमोद सिंह को नेशनल ब्यूरो में भेज दिया गया है. प्रमोद के सेकेंड मैने रहे डिप्टी चीफ रिपोर्टर अनिरुद्ध शर्मा फिलहाल मेट्रो एडिटर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.
हिंदुस्तान, कानपुर में कार्यरत सुबोध मिश्रा का तबादला उन्नाव के लिए किया गया है. अभी तक सुबोध सिटी में कार्यरत थे. शिवाकांत शुक्ला को प्रादेशिक से लोकल डेस्क पर भेज दिया गया है.
आई-नेक्स्ट, कानपुर में लोकल डेस्क संभाल रहे दिलीप जायसवाल ने अमर उजाला, गोरखपुर ज्वाइन कर लिया है. दिलीप दो साल से आई-नेक्स्ट के साथ थे.
हरिभूमि अखबार, दिल्ली के क्राइम रिपोर्टर संजीव मिश्रा ने इस्तीफा देकर महामेधा अखबार में ज्वाइन किया है. संजीव जनसंदेश चैनल में भी काम कर चुके हैं.
जागरण वालों की कंपनी जागरण सोल्यूशंस में कार्यरत अंबिका शर्मा को तरक्की देकर सीओओ (चीफ आपरेशंस आफिसर) बना दिया गया है. अभी तक वे नेशनल हेड के रूप में काम देख रहीं थीं. अंबिका जागरण के साथ पांच वर्षों से हैं.












RAJESH VAJPAYEE UNNAO
May 18, 2010 at 2:45 pm
Ambikaji ko kotisah badhai.
rajesh vajpayee