Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

नीरज हटे, संपादक बने अमिताभ प्रियदर्शी

जमशेदपुर के न्यू इस्पात मेल में फेरबदल : जागरण से हटे गुलाब हिंदुस्तान से जुड़े : प्रभात खबर से हटे शमीम व राकेश भी हिंदुस्तान के हिस्से बने : जमशेदपुर से प्रकाशित हिन्दी दैनिक न्यू इस्पात मेल के संपादक बदल गये हैं। प्रबंधन ने संस्थापक संपादक ध्रुव नारायण सिंह नीरज को हटाकर अमिताभ प्रियदर्शी को संपादक बना दिया है। अमिताभ का नाम प्रिंटलाइन में भी जाने लगा है। यह अभी साफ नहीं हुआ है कि नीरज की अखबार से विदाई हो चुकी है या प्रबंधन किसी अन्य रूप में उनकी सेवाएं लेता रहेगा। नीरज जमशेदपुर में कई अखबारों को लांच करा चुके हैं।

जमशेदपुर के न्यू इस्पात मेल में फेरबदल : जागरण से हटे गुलाब हिंदुस्तान से जुड़े : प्रभात खबर से हटे शमीम व राकेश भी हिंदुस्तान के हिस्से बने : जमशेदपुर से प्रकाशित हिन्दी दैनिक न्यू इस्पात मेल के संपादक बदल गये हैं। प्रबंधन ने संस्थापक संपादक ध्रुव नारायण सिंह नीरज को हटाकर अमिताभ प्रियदर्शी को संपादक बना दिया है। अमिताभ का नाम प्रिंटलाइन में भी जाने लगा है। यह अभी साफ नहीं हुआ है कि नीरज की अखबार से विदाई हो चुकी है या प्रबंधन किसी अन्य रूप में उनकी सेवाएं लेता रहेगा। नीरज जमशेदपुर में कई अखबारों को लांच करा चुके हैं।

वे यहां प्रभात खबर के स्थानीय संपादक,  इस्पातमेल के संपादक और वाई टू विजन जैसे दैनिकों के संपादक रह चुके हैं। एसएन विनोद की अगुवाई में १९८० के दशक में रांची से प्रभात खबर से पत्रकारिता की शुरुआत करनेवाले नीरज आज, आवाज, हिन्दुस्तान में भी काम कर चुके हैं। एक साल पहले ही अपनी टीम बनाकर उन्होंने न्यू इस्पात मेल को दैनिक के रूप में आरंभ कराया था। इससे पहले करीब एक साल तक न्यू इस्पात मेल साप्ताहिक के रूप में निकला था, नीरज के ही संपादन में।

नये संपादक अमिताभ प्रियदर्शी रांची एक्सप्रेस, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान  और प्रभात खबर में वरीय पदों पर काम कर चुके हैं। न्यू इस्पात मेल का संपादक बनने से पहले वे यहां प्रभात खबर के सिटी प्रभारी हुआ करते थे। न्यू इस्पात मेल का प्रशासन पातो पब्लिशिंग हाउस प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी करती है। बिल्डर मुकेश भगत की अगुवाई वाली इस कंपनी ने पिछले दिनों नागपुर में प्रख्यात पत्रकार एस एन विनोद के साथ गठजोड़ कर वहां के दैनिक १८५७ के प्रबंधन में हिस्सेदारी की।

जमशेदपुर से ही एक अन्य खबर है कि दैनिक जागरण से इस्तीफा देनेवाले वरीय उप संपादक गुलाब प्रसाद सिंह ने अपनी नई पारी की शुरुआत यहां से हिन्दुस्तान के साथ की है। उनके अलावा प्रभात खबर से शमीम जमशेदपुरी व राकेश रंजन भी दैनिक हिन्दुस्तान के अंग बने हैं। दोनों पहले भी हिन्दुस्तान में काम कर चुके हैं। तब दोनों स्ट्रिंगर हुआ करते थे। इस बार स्टाफर बनकर आये हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. SUBHASHSISH ROY

    May 21, 2010 at 10:21 am

    Congratulation Sir,
    Thoda late se hi sahi lekin akhirkar ap ko yeh jaroori mukam mila. Mai bahut khush hoon. Pura wakin hai ap ke leadership me Ispat Mail jald hi State label par pahchan bana lega. Dher sari Subhkamnaye.
    Subhashish Roy, Prabhat Khabar, Dhanbad.

  2. SUBHASHSISH ROY

    May 21, 2010 at 10:24 am

    Congratulations, Congratulations and congratulations,
    Its was ultimate which u get at least. I am confident your leadership will lead Ispat Mail to state label identity very soon.
    Best wishes,
    Subhashish Roy, Dhanbad.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...