Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

वेज बोर्ड मामले पर हड़ताल की धमकी

अखबारों और समाचार एजेंसियों के कर्मचारियों के राष्ट्रीय परिसंघ ने पत्रकारों और गैर-पत्रकारों के लिए वेज बोर्ड को विस्‍तार नहीं दिए जाने की स्थिति में 24 मई से देशव्‍यापी हड़ताल करने की धमकी दी है। फेडरेशन ऑफ न्यूजपेपर्स एण्ड न्यूज एजेंसी इम्पलाइज ऑर्गनाइजेशंस के नेताओं ने शुक्रवार दोपहर हुई आपात बैठक में यह फैसला किया। इन नेताओं का कहना है कि यदि सरकार मौजूदा वेज बोर्ड को विस्‍तार नहीं देती है तो उनके पास हड़ताल करने के अलावा कोई विकल्‍प नहीं है।

अखबारों और समाचार एजेंसियों के कर्मचारियों के राष्ट्रीय परिसंघ ने पत्रकारों और गैर-पत्रकारों के लिए वेज बोर्ड को विस्‍तार नहीं दिए जाने की स्थिति में 24 मई से देशव्‍यापी हड़ताल करने की धमकी दी है। फेडरेशन ऑफ न्यूजपेपर्स एण्ड न्यूज एजेंसी इम्पलाइज ऑर्गनाइजेशंस के नेताओं ने शुक्रवार दोपहर हुई आपात बैठक में यह फैसला किया। इन नेताओं का कहना है कि यदि सरकार मौजूदा वेज बोर्ड को विस्‍तार नहीं देती है तो उनके पास हड़ताल करने के अलावा कोई विकल्‍प नहीं है।

संगठन के महासचिव एम एस यादव ने कहा, यदि सरकार हमारी मांग 23 मई तक स्‍वीकार नहीं करती है तो हम हड़ताल करने पर मजबूर हो जाएंगे। उन्‍होंने कहा कि पत्रकार 24 मई को प्रधानमंत्री के प्रेस कांफ्रेंस में काला फीता लगाकर मौजूद रहेंगे और देश के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन भी करेंगे।

फेडरेशन के महासचिव एम एस यादव ने कहा कि श्रम मन्त्रालय वेतन बोर्ड को समाप्त कर उसकी जगह न्यायाधिकरण बनाने की साजिश कर रहा है। यह स्पष्ट रूप से वेतन बोर्डों के गठन की पूरी प्रक्रिया को ध्वस्त करने की कोशिश है। ऐसे में अखबार और समाचार एजेंसियों के कर्मचारियों के सामने इसके खिलाफ सड़क पर उतरने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचेगा।

फेडरेशन की बैठक में इण्डियन जर्नलिस्ट्स यूनियन के अध्यक्ष सुरेश अखौरी और एस एन सिन्हा, ऑल इण्डिया न्यूजपेपर इम्पलाइज फेडरेशन के अध्यक्ष सुबोध घोष, महासचिव मदन लवार, कोषाध्यक्ष रूपचन्द और संतोष कुमार, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (आई) के नेता राजेन्द्र प्रभु, यूएनआई वर्कर्स यूनियन के महासचिव एम एल जोशी, फेडरेशन ऑफ पीटीआई इम्पलाइज यूनियन्स के नेता अजय त्यागी और राजबीर सिंह और दिल्ली यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के अध्यक्ष एस के पाण्डे उपस्थित थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. KK Agnihotri

    May 23, 2010 at 9:31 am

    24 may se hadatal ka faisala bilkul thik hai. Sarkar aur Shram Mantralaya akhbari malikon ke dabav me kaam kar rahe hain. Vaise bhi malikion ki ghbrahat bemani hai, kyonki meri samajh me ye vetan aayog azad bhart me shramjeevi patrakaron ke liye aakhri vetan aayog hoga. Aane wale samaya me akhbaron aur news agencies me salary based conform patrakar aur karmachari rah hi nahi jayenge aur unki jagah saare contract employee hi honge aur unke liye vetan aayog ka aouchitya nahi hoga.

  2. aaj

    May 23, 2010 at 10:05 am

    good idea sirji

  3. Dr Matsyendra Prabhakar

    May 23, 2010 at 4:09 pm

    Sarkaar ko ab yah bakhoobi maloom ho chuka hai ki patrakaar ki taaquat ab uski kalam men nahin balki media houses aur samachar sangathanon k banner hain, aur tamaam media houses aur samachar sangathan bhi yah jaante hi hain ki patrakaar ki alag se koi aukaat nahi reh gayi hai. Patrakaar ya to haalaat k maare hain, ya fir unke liye dalali men jute hain aur uski aad mein kabhi kabhar apna ulloo bhi sidha kar lete hain. Phir sarkaar kyun karke patraakar jagat ki chinta kare. Patrakarita jagat mein jo kuch ek alambardaar kism k patrakaar aur mathadhish hain unhe sarkaar apne tarike se deal kar leti hai. Lihaja sarkaar ka rawaiya anapekshit bhale ho, aashachryajanak kattie nahi hai. Samuchi patrakaar biradari ko swatantra dhang se iss bare men sochna hoga, nahin to adhiktam 5 saal k bhitar haalat bekaboo ho jaenge.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...