Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

जगदीश कातिल और अजय शर्मा ने दायित्व संभाला

जगदीश कातिलराजस्थान ब्यूरोक्रेसी के चर्चित नाम जगदीश चंद्र अरोड़ा उर्फ जगदीश कातिल ने आईएएस की नौकरी से वीआएरएस लेकर अब ईटीवी, राजस्थान और मध्यप्रदेश के चीफ के रूप में विधिवत रूप से काम शुरू कर दिया है। उन्होंने पहली सितंबर को जयपुर में कामधाम संभाल लिया। उनकी तैनाती भाजपा लॉबी ने राजस्थान और मध्य प्रदेश के चुनावों को देखते हुए ईटीवी प्रबंधन से एक समझौते के बाद कराई है। माना जा रहा है कि कातिल के पद संभालने के बाद जल्द ही कई चर्चित पत्रकार ईटीवी के साथ खड़े दिखेंगे। इसकी शुरुआत भी हो गई है।

जगदीश कातिलराजस्थान ब्यूरोक्रेसी के चर्चित नाम जगदीश चंद्र अरोड़ा उर्फ जगदीश कातिल ने आईएएस की नौकरी से वीआएरएस लेकर अब ईटीवी, राजस्थान और मध्यप्रदेश के चीफ के रूप में विधिवत रूप से काम शुरू कर दिया है। उन्होंने पहली सितंबर को जयपुर में कामधाम संभाल लिया। उनकी तैनाती भाजपा लॉबी ने राजस्थान और मध्य प्रदेश के चुनावों को देखते हुए ईटीवी प्रबंधन से एक समझौते के बाद कराई है। माना जा रहा है कि कातिल के पद संभालने के बाद जल्द ही कई चर्चित पत्रकार ईटीवी के साथ खड़े दिखेंगे। इसकी शुरुआत भी हो गई है।

अजय शर्मादैनिक भास्कर, जयपुर में लंबे समय तक चीफ रिपोर्टर रहे अजय शर्मा ने ईटीवी, राजस्थान के ब्यूरो चीफ के रूप में काम संभाल लिया है। उन्होंने हैदराबाद स्थित ईटीवी के मुख्यालय में अपनी नई पारी का दायित्व संभाला। वे जल्द ही जयपुर में आकर कामधाम शुरू कर देंगे। दैनिक भास्कर छोड़ने के बाद अजय डेढ़ साल तक मीडिया जगत से दूर रहे और इस बीच वे एक रीयल स्टेट कंपनी में महत्वपूर्ण पद पर थे।

अजय ने सेंट जेवियर स्कूल से स्कूली शिक्षा लेने के बाद राजस्थान कालेज से बीए, राजस्थान विश्विवद्यालय से एमए (अथर्शास्त्र) में टॉप किया। बीजेएमसी फर्स्ट डिवीजन से किया। उसके बाद पत्रकारिता की शुरूआत 1996 में टाइम्स आफ इंडिया से की। 1996 में ही अक्टूबर से दैनिक भास्कर में विभिन्न पदों पर काम किया। पत्रकारिता का शौक इस कदर था कि कालेज लेक्चरर, बैंक आफ राजस्थान में प्रोबेशनरी आफिसर और आरएएस में चयन के बाद एक्साइज आफिसर की नौकरी भी छोड़ दी। उन्होंने भास्कर टीवी के लांच होने के बाद लगभग एक साल तक बीटीवी के लिए रिपोर्टिंग भी की।

चर्चा है कि अनिल लोढ़ा भी जल्द ही जगदीश कातिल की टीम के हिस्से होंगे। सूत्रों का कहना है कि वे जगदीश कातिल के बेहद करीबी लोगों में माने जाते हैं। उन्होंने कुछ महीनों पहले बीटीवी से इस्तीफा देकर राजटीवी ज्वाइन किया और उनके नेतृत्व में कई पत्रकारों ने बीटीवी को बाद में अलविदा बोल दिया। हालांकि भड़ास4मीडिया से बातचीत में अनिल लोढ़ा ने ईटीवी ज्वाइन करने की सूचनाओं को मात्र अफवाह बताया और उन्होंने कहा कि उनके उपर राजटीवी को लांच करने की जिम्मेदारी है जिसे वे निभाएंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...