Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

एक खबर की छपाई गाथा

पटना से प्रकाशित होने वाले एक बड़े अखबार की एक खबर। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने अपना दफ्तर पटना में खोल रखा है। स्वाभाविक है कि दफ्तर हैं तो कार्यकर्ता और नेता भी होंगे। सो इसके एक नेता ने ऐसी तीर मारी कि सब देखते रह गए। मान लीजिए नेता का नाम संजय है। संजय अपनी पार्टी का प्रेस रिलीज बराबर अखबारों में पहुंचाता था। पार्टी की औकात के अनुसार कभी-कभार किसी कालम में जगह भी मिल जाती थी। आते-जाते ब्यूरो और सिटी, दोनों डेस्कों पर जान-पहचान हो गयी। एक दिन वह सीधे बड़े साहब के चैम्बर में पहुंच गया और ऐसा वाण चलाया कि साहब ने लोकल डेस्क के एक सहकर्मी को उसकी रिलीज देकर कहा कि इसे बढ़िया से बनाकर लगा दो। हुआ भी यही। लोकल डेस्क ने खबर को तानकर लगा भी दिया और खबर सुबह छप भी गयी।

जब ब्यूरो वाले साहब ने खबर देखी तो हतप्रभ… जिसे हम सिंगल में भी छापने को तैयार नहीं होते थे, वह इतनी जगह घेरे हुए? यह कैसे हो गया? उन्हें लगा कि सिटी रिपोर्टिंग वाले भाई ने लगवाया होगा। सो उन्होंने सिटी प्रभारी को फोन किया और शिकायती लहजे में कहा कि जिसे हम सिंगल भी नहीं छापते थे, उसे आपने प्रमुखता से छपवा दिया। इस पर सिटी वाले भाई ने भी अनभिज्ञता जतायी और कहा कि हमें लगा कि आपने लगवाई है। ब्यूरो वाले साहब परेशान। आखिर खबर लगी कैसे। उन्हें लगा कि यह लोकल डेस्क वालों का खेल है। ब्यूरो वाले साहब डेस्क वालों की खबर लेने की रणनीति में जुट गए। शाम की मीटिंग में उन्होंने इस मामले को उठाया। बड़े साहब ने अनदेखी करते हुए कहा कि इसे छोड़िए, दूसरे विषयों पर बात करते हैं। लेकिन ब्यूरो वाले साहब इस बात पर अड़े रहे कि इसकी जांच हो कि यह खबर छपी कैसे? आखिर थक-हार कर बड़े साहब ने कहा कि खबर हमने लगवायी है। इसके बाद समझ ही सकते हैं कि सब चुप हो गए होंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. suchna singh

    January 20, 2010 at 4:34 pm

    Eisa to har jagah hota hai ies me naya kya hai ?

  2. raju patel

    January 29, 2010 at 9:13 am

    sahab pr maya ki kripa ho gai hogi….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...