Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

बरेली मीडिया मंडी में एक और दुकान सजी

जाफरी साहब ने उद्योग व राजनीति के बाद अब मीडिया के धंधे में ‘खुसरो मेल’ के जरिए हाथ डाला : अखबार के साथ कई लोग जुड़े : अभी तक बरेली से उमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे बड़े अखबारों के साथ कई अन्य छोटे अखबारों का प्रकाशन हो रहा है. हिंदुस्तान हाल में ही लांच हुआ है. जागरण का आई-नेक्स्ट व उजाला का कांपैक्ट भी हाल-फिलहाल नमूदार हुआ है.

जाफरी साहब ने उद्योग व राजनीति के बाद अब मीडिया के धंधे में ‘खुसरो मेल’ के जरिए हाथ डाला : अखबार के साथ कई लोग जुड़े : अभी तक बरेली से उमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे बड़े अखबारों के साथ कई अन्य छोटे अखबारों का प्रकाशन हो रहा है. हिंदुस्तान हाल में ही लांच हुआ है. जागरण का आई-नेक्स्ट व उजाला का कांपैक्ट भी हाल-फिलहाल नमूदार हुआ है.

इन छोटे-बड़े अखबारों के बीच एक नया अखबार आज लांच हुआ. अखबार का नाम है ‘खुसरो मेल’. यह अखबार खुसरो ग्रुप का है. इस ग्रुप के चेयरपर्सन हैं शेर अली जाफरी. जाफरी बरेली सीट से बसपा के प्रत्याशी भी रहे हैं. शेर अली जाफरी द्वारा संचालित खुसरो ग्रुप कई कालजों का संचालन भी करता है. मतलब, शिक्षा, उद्योग व राजनीति के बाद जाफरी साहब मीडिया में भी हाथ आजमाने कूद पड़े हैं. हिन्दी डेली अखबार ‘खुसरो मेल’ मे देवेन्द्र सिंह कनौजिया को महाप्रबन्धक, आईबी रस्तोगी को सम्पादक, यासीन अन्सारी को प्रसार व्यवस्थापक बनाया गया है. शाहजहॉपुर में कौशलेन्द्र मिश्रा, बदायूं में ओपी गौतम, पीलीभीत मे तारिक कुरैशी और बरेली में महबूब आलम को जिले का ब्यूरो चीफ बनाया गया है. यासीन अन्सारी पूर्व में दैनिक जागरण बरेली एडिशन में इसी पद पर कार्यरत थे. जागरण से रिटायर होने के बाद उन्होंने बरेली से खुसरो मेल लान्च कराने का बीड़ा उठाया. वैसे तो बरेली के पाठकों तक खुसरो मेल रविवार को पहुंचेगा लेकिन इसकी विधिवत लांचिंग आज हो गई. अधिकारियों, नेताओं, विज्ञापनदाताओं, पाठकों, आखवार से जुडे लोगों की मौजूदगी में खुसरो मेल को लांच किया गया. इसके लिए मिनी बाईपास, खुसरो रोड पर कार्यक्रम आयोजित किया गया.

बरेली की मीडिया मंडी में एक और दुकान सजना कई लिहाज से महत्वपूर्ण है. एक तो बड़े अखबारों के असंतुष्ट लोगों को एक नया ठिकाना मिल गया. दूसरे, बड़े अखबारों की भीड़ में एक स्थानीय अखबार शहर की नब्ज को अपने अंदाज में टटोलने का काम करने के लिए आ गया है जिससे जमे-जमाए अखबारों की सेहत पर असर पड़ सकता है. खुसरो मेल भविष्य में बरेली में कोई मुकाम कोई पहचान हासिल कर पायेगा या नहीं, यह तो समय बताएगा लेकिन इतना तो तय है कि इस अखबार को धंधा, धांधली व धूर्तता से बचाते हुए आम जन के दुखों-सुखों से जोड़ पाना आसान काम नहीं है. बिजनेस व बाजार के इस दौर में किसी भी नए अखबार का पतन बहुत आम है, पर विचार व जनपक्षधरता के साथ डटे-खड़े-टिके रहना बड़ा मुश्किल होता है. खुसरो मेल कब तक काजल की कोठरी में खुद को दागदार होने से बचा पाता है, यह वक्त बताएगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. jitendra

    April 24, 2010 at 3:47 pm

    khusro mail ko meri hardik shubh kamna.

  2. r.c.ray

    April 24, 2010 at 4:24 pm

    bahut-bahut acha raheie bareilly ko jagran aur amar ujjala ki akl dikane lagegee
    rc ray

  3. vikrant kumar

    April 25, 2010 at 6:48 am

    khusro mail jab hi akhwar ki dunia mein tik paiga jab woh amar danik ki takkar lainayya barabari karnay ki sochega sath unkay reporter yadi naiay subject, soch, josh ,utsha rakheny, so best of luck in media

  4. hariom divedi

    April 25, 2010 at 3:05 pm

    aaj sara din bareilly mein dhoondtey rahey khusro mail nahi mila .

  5. rksingh

    April 26, 2010 at 3:20 am

    yaseen ji to kamal ker rahe hai jagran me to puri jindagi dusro ke sahare kat di khusro mail me kaun banega sathi ki ritaierment ke bad bhi ?????????

  6. Prashant saxena noida

    April 27, 2010 at 1:16 pm

    best of luck
    khusro mail

  7. mohd fahad

    May 1, 2010 at 8:59 am

    ……..KHUSRO MAIL …. YAANI DAINIK OR AMAR KI ROKNE AAGYA HAI RAIL……..MERI ADVISE HAI K NEWS PAPAR KA KAGAZ HIGHEST QUALITY KA HONA CHAHIYE TAAKI AGAR AAPKA YE AKHBAR FLOP HOJAY TO KAM SE KAM ACHHI RADDI K LIYE YAAD TO AAYEGA HI:D

  8. vikrant kumar

    May 10, 2010 at 9:18 am

    KHUSRO MAIL NAY BILARI MEIN BANAY DARADAD GRAHAK KIYOKI MAHNAT PER LAGAY HAIN SUBODH GUPTA .VIKRANT KUMAR.DENESH SAXENA .PRIYANK KUMAR .SARFARAZ SAIFI YAH GHAR GHAR JAKAR GRAKAK BANA RAHAY HAIN

  9. vikrant kumar

    June 10, 2010 at 6:32 am

    khusro mail nay moradabad, bilari , bahjoi ,dilari , chandausi ,sambhal mein hazaro rupay aith kar di agency, kiya newspaper band thagay gaiay patrakar kar rahay hain court janay ki taiyari, dayar kar saktay hain dhokhdhri ka mukladma,chal rahi hay notic dainay ki taiyari

  10. ali haider

    October 18, 2010 at 4:02 am

    hahaha mujhe to pehle hasi aa rhi ha barialy ke adhbut akhabar ka name sunkar KHUSRO MAIL lgat ha ki koi nai rail gadi ka lounch hua ho…khuro mail pada moradabad me, edition to barily ka tha lekin pure akhbar me sirf moradabd ki khabre hi nazar aai, yani barily se prakashit khusro mail me baraily ki nhi balki moradabad ki khabre prakashit hoti ha…..
    mloradabad me akhabaro ka level din pe din gir rha ha
    ar is khurso mail ne ar level gira diya…..

  11. SNEHAA KHAN

    June 10, 2012 at 3:49 pm

    KHUSRO MAIL AKHBAAR MEN ZYADA TAR MURGA-MURGI KI CHOR HONE KI KHABAR YA BHAI GAY K KARANT SE MAR JANE KI KHABAR YA SIRF BAREILLY JUNCTION SE LEKAR AIRFORCE KI KHABREN CHHAPTI HAIN
    AGAR SHER ALI JAFRI KO APNI DUKAAN CHALANI HAI TO BAREILLY KE ALAWA DOOSRE ZILON RAJYON KE SATH -SATH DESH VIDESH KI KHABREN BHI CHHAPNI CHAHIYE TABHI AKHBAAR KO SAFALTA MIL PAYEGI
    WARNA SIRF SADA PAPER BHI KABAARI RADDI KE BHAO NAHI KHAREEDENGE

  12. Irfan Ali Jafri

    June 16, 2014 at 5:14 pm

    [i]Its superb news paper for true news i love it All the very best KHUSRO MAIL[/i]

  13. sikander sikander

    October 6, 2014 at 3:05 am

    Pilibhit mein hindi dainik samacharoon mein ek nahi umang lekar naye suvichar lekar Dr. nawab sikander ne ki nayi shuruwat…………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...