Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य

‘‘तेरा जीवन, तेरे शब्द’’ का विमोचन

‘भारतीय समाज’ के संस्थापक-संपादक व विख्यात पत्रकार स्व. मेघराज खटेड़ की प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर उनके व्यक्तित्व एवं सृजन पर आधारित पुस्तक ‘‘तेरा जीवन, तेरे शब्द’’ का विमोचन किया गया। समारोह के प्रमुख वक्ता दैनिक राष्ट्रीय महानगर, कोलकाता के संपादक प्रकाश चंडालिया थे। समारोह को स्वामी रामनिवास महाराज ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शहरकाजी सैयद अयूब अशरफी और समाजसेवी प्रेमसिंह चौधरी थे।

इस मौके पर ओसवाल पंचायत के सरपंच नौरतनमल बैद, साहित्यकार राजेश विद्रोही, कंचनलता शर्मा, युवक परिषद के अध्यक्ष जौहरी मल दूगड़, डा. बहादुर सिंह टंडन, स्थानीय तेरापंथ सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी काव्यलता, पुखराज सेठिया ने अपने विचार रखे। पुस्तक ‘‘तेरा जीवन, तेरे शब्द’’ के संपादक वीरेंद्र भाटी मंगल ने पुस्तक एवं समारोह आयोजन की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के प्रारंभ में पंडित परमानंद शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। लक्ष्मीपत बैंगानी ने सुमधुर गीतिका प्रस्तुत करते हुए स्व. मेघराजजी खटेड़ के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए। आलोक खटेड़ ने आभार ज्ञापित किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...