भारत के डिजिटल मीडिया नेटवर्क प्लेटफार्म कोमली मीडिया ने वेबसाइटों का प्रतिनिधित्व करने वाले आस्ट्रेलिया की अग्रणी कंपनी पोस्टक्लिक को खरीद लिया है। इस सौदे के साथ ही कोमली मीडिया एशिया प्रशांत का अग्रणी डिजिटल मीडिया नेटवर्क प्लेटफार्म बन गया है। अब कंपनी के इस क्षेत्र में कुल यूजर्स की संख्या प्रति माह 30 मिलियन को पार पहुंच गई है।
पोस्टक्लिक की स्थापना 2001 में की गई थी और इसका मुख्यालय सिडनी में है। इसके कार्यालय मेलबोर्न और सिंगापुर में भी हैं। पोस्टक्लिक ब्लूमबर्ग और हॉटफ्रॉग समेत कई बडे़ वेबसाइटों का प्रतिनिधित्व करता है। कोमली मीडिया के साझेदारों में फेसबुक, एक्सपीडिया और मिनीक्लिप जैसे दुनिया के शीर्ष प्रकाशक शामिल हैं। कंपनी का मुख्यालय मुंबई में है जबकि अन्य कार्यालय नई दिल्ली, न्यूयार्क, टोरंटो और पालो अल्टो में भी हैं। पोस्टक्लिक को खरीदने के बाद कोमली मीडिया एशिया प्रशांत क्षेत्र में अपने विज्ञापनदाताओं और प्रकाशन भागीदारों के लिए डिजिटल एडवर्टाइजिंग में नए नए प्रयोग करने में सहूलियत होगी। साभार : दैनिक भास्कर











