Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

कामरेड केपी का जाना

प्रो. केपी सिंहप्‍यार से उन्‍हें उनके नाम से ही बुलाते थे। वे सबके ‘कुंवरपालजी’ थे।  छोटे-बड़े सभी उन्‍हें इसी नाम से बुलाते थे। आमतौर पर कोई भी प्रोफेसर अपने को नाम से बुलाना पसंद नहीं करता। उसे पदवि‍यों से बुलाना पसंद होता है। लेकि‍न कुंवरपालजी हमेशा सीधे अपने नाम से ही सम्‍बोधन पसंद करते थे। यह उनके पूर्ण आधुनि‍क होने का संकेत है। अगर उनके नाम के साथ कॉमरेड लगाकर बोलो तो सबसे ज्‍यादा खुश होते थे। आम तौर पर उनका जब कि‍सी पार्टी मीटिंग या गोष्‍ठी में दि‍ल जीतना रहता था तो उनके करीबी साथी उन्‍हें कामरेड के नाम से सम्‍बोधि‍त करते थे। अपने वि‍चारों के प्रति‍ कट्टर आग्रह वाले कुंवरपालजी ने हमेशा लोगों की मदद की। उन्‍हें सेवा करने में मजा आता था।

प्रो. केपी सिंहप्‍यार से उन्‍हें उनके नाम से ही बुलाते थे। वे सबके ‘कुंवरपालजी’ थे।  छोटे-बड़े सभी उन्‍हें इसी नाम से बुलाते थे। आमतौर पर कोई भी प्रोफेसर अपने को नाम से बुलाना पसंद नहीं करता। उसे पदवि‍यों से बुलाना पसंद होता है। लेकि‍न कुंवरपालजी हमेशा सीधे अपने नाम से ही सम्‍बोधन पसंद करते थे। यह उनके पूर्ण आधुनि‍क होने का संकेत है। अगर उनके नाम के साथ कॉमरेड लगाकर बोलो तो सबसे ज्‍यादा खुश होते थे। आम तौर पर उनका जब कि‍सी पार्टी मीटिंग या गोष्‍ठी में दि‍ल जीतना रहता था तो उनके करीबी साथी उन्‍हें कामरेड के नाम से सम्‍बोधि‍त करते थे। अपने वि‍चारों के प्रति‍ कट्टर आग्रह वाले कुंवरपालजी ने हमेशा लोगों की मदद की। उन्‍हें सेवा करने में मजा आता था।

कुंवरपालजी ने आजीवन कर्मठ कम्‍युनि‍स्‍ट की तरह जीवन बि‍ताया। उनके पास जीवन में बहुत सारे काम थे। लेकि‍न मार्क्‍सवादी कम्‍युनि‍स्‍ट पार्टी का काम वे पूरी तल्‍लीनता, ईमानदारी और दि‍लेरी के साथ करते थे। वे अलीगढ़ मुस्‍लि‍म वि‍श्‍ववि‍द्यालय में हि‍न्‍दी वि‍भाग में प्रोफसर थे। अलीगढ की वामपंथी राजनीति‍ की धुरी थे। वर्षों तक माकपा की अलीगढ वि‍श्‍ववि‍द्यालय ब्रांच के सचि‍व भी रहे। एक कम्‍युनि‍स्‍ट और साथ में हि‍न्‍दू होने के बावजूद वे अलीगढ मुस्‍लि‍म वि‍श्‍ववि‍द्यालय की अकादमि‍क परि‍षद में चुने गए। उनका अलीगढ़ के अकादमि‍क जगत में बेहद सम्‍मान था।

मुझे याद आ रहा है वह क्षण जब वे कोलकाता आए थे। कलकत्‍ता वि‍श्‍ववि‍द्यालय में रीडर पद पर नि‍युक्‍ति‍यों के सि‍लसि‍ले में। उस समय पश्‍चि‍म बंगाल के राज्‍यपाल थे प्रसि‍द्ध इति‍हासकार नूरूल हसन। सारा देश उनका गुणगान करता रहता था। कुंवरपाल जी गवर्नर हाउस में ही आकर रुकते थे। मैं उनसे गवर्नर हाउस में मि‍लने गया। उसी समय मैंने पहली बार राज्‍यपाल नूरूल हसन साहब को भी देखा था, उनसे बातें भी की थीं। वे कुंवरपालजी की कर्मठता और मार्क्‍सवाद के प्रति‍ गहरी आस्‍था को लेकर भाव-वि‍भोर होकर बोल रहे थे। मैंने छेड़ने के लि‍ए कुंवरपालजी के बारे में पूछ लि‍या था। नूरूल हसन साहब लगातार आध घंटे तक उनकी कर्मठता और पार्टी सक्रि‍यता के बारे में बताते रहे।

यह सच है कि‍ कुंवरपालजी एकमात्र ऐसे प्रोफसर थे जो आम जनता में जाकर मार्क्‍सवादी कम्‍युनि‍स्‍ट पार्टी के लि‍ए अलीगढ में काम करते थे। सारी जिंदगी पार्टी के साथ जुड़े रहे। पार्टी के प्रति‍ उनकी आस्‍था अटूट थी। पार्टी के हि‍तों की रक्षा के लि‍ए वे कुछ भी कर सकते थे। यही बात उनकी मि‍त्रता पर भी लागू होती है। वे जि‍सके दोस्‍त थे, उसके पक्‍के दोस्‍त थे। और जि‍ससे उनकी वैचारि‍क अथवा सामाजि‍क तौर पर नहीं बनती थी, उसके खि‍लाफ अपनी राय बड़ी ही बेबाकी से रखते थे। उनका बैर कि‍सी से नहीं था।

कुंवरपालजी की मौत से माकपा ने अपना एक कर्मठ कार्यकर्ता खो दि‍या है। जनवादी लेखक संघ की वे उत्‍तर प्रदेश में जान थे। सब समय कुछ न कुछ उद्यम करते रहते थे। लेखकों को जोड़ने और लि‍खने के काम में व्‍यस्‍त रखते थे। हमेशा उत्‍साह और प्रेरणा पैदा करने वाली बातें कि‍या करते थे। मैंने उन्‍हें कभी नि‍राशा में नहीं देखा। उन्‍होंने आलोचना की अनेक महत्‍वपूर्ण कि‍ताबें लि‍खी थीं और कई सालों से सारे कष्‍ट उठाकर मि‍शनरी भाव से ‘वर्तमान साहि‍त्‍य’ पत्रि‍का को नि‍काल रहे थे। कुंवरपालजी की मृत्‍यु मेरी तो व्‍यक्‍ति‍गत क्षति‍ है। मेरी उन्‍होंने हमेशा मदद की जबकि‍ मैं उनसे कम से कम मि‍ला और बहुत कम बातें हुईं।

जगदीश्वर चतुर्वेदीइस दुख की घड़ी में हम उनकी पत्‍नी कथाकार और संपादक नमि‍ता सिंह, पुत्र और पुत्री के प्रति‍ अपनी सान्‍त्‍वना संप्रेषि‍त करते हैं।


लेखक जगदीश्‍वर चतुर्वेदी कोलकाता वि‍श्‍ववि‍द्यालय के हि‍न्‍दी वि‍भाग में प्रोफेसर हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...