Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

सरोगेट मदर की कहानी है ‘लाइफ एक्सप्रेस’

स्काई मोशन पिक्चर द्वारा निर्मित और उभरते निर्देशक अनूप दास की फिल्म ‘लाइफ एक्सप्रेस’ 27 अगस्त को रिलीज होने वाली है.’लाइफ एक्सप्रेस’ कहानी है एक शहरी शिक्षित जोड़े तन्वी और निखिल की, जो इस तेज रफ़्तार जिन्दगी में सफलतापूर्वक अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं. वो अपनी-अपनी जिन्दगी में इस इस कदर व्यस्त हैं कि उन दोनों के पास एक दूसरे के लिए भी समय नहीं है.

स्काई मोशन पिक्चर द्वारा निर्मित और उभरते निर्देशक अनूप दास की फिल्म ‘लाइफ एक्सप्रेस’ 27 अगस्त को रिलीज होने वाली है.’लाइफ एक्सप्रेस’ कहानी है एक शहरी शिक्षित जोड़े तन्वी और निखिल की, जो इस तेज रफ़्तार जिन्दगी में सफलतापूर्वक अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं. वो अपनी-अपनी जिन्दगी में इस इस कदर व्यस्त हैं कि उन दोनों के पास एक दूसरे के लिए भी समय नहीं है.

दोनों अपने-अपने कार्य क्षेत्र में शिखर पर पहुंचना चाहते हैं. दोनों को बच्चे की चाह है, पर समय नहीं है. फिर भी तन्वी प्रेग्नेंट हो जाती है. तभी उसे तरक्की का एक सुनहरा अवसर मिलता है और वो अपनी तरक्की को तरजीह देते हुए एबोर्शन करा लेती है बिना अपने पति को बताये हुए. ऐसे तनाव भरे माहौल और समयाभाव में दोनों निर्णय लेते हैं ‘किराए की कोख का’. यह कहानी मोहन और गौरी की भी है, जो शहर की हलचल व शोर से दूर, घोर गरीबी का जीवन बिता रहें हैं.

इसके अलावा यह कहानी है वैज्ञानिक अविष्कार, लालच, स्वास्थ्य और मानवीय भावनाओं के व्यापार की. जिन्दगी की इस हकीकत को निर्देशक अनूप दास ने बहुत ही ख़ूबसूरती से दिखाया है अपनी इस फ़िल्म में. निर्माता संजय कलते की इस फ़िल्म में रितुपर्ना सेनगुप्ता, दिव्या दत्ता, किरण झंनजानी, यशपाल शर्मा, अलोक नाथ, नंदिता पुरी आदि हैं. फ़िल्म में संगीत दिया है रूप कुमार राठोर ने व गीत लिखे हैं शकील आज़मी ने.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. rajasthan

    July 22, 2010 at 9:58 am

    mujhe intzaar hai iss movie ka….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...