Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

नए मालिक ने पुराने घोड़ों पर ही लगाया दांव

रीयल स्टेट की बड़ी कंपनी एचडीआईएल ने जून महीने में जब श्री अधिकारी  ब्रदर्स की कंपनी ब्राडकास्ट इनीशिएटिव लिमिटेड (बीआईएल)  में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदकर इसके चैनल लाइव इंडिया पर कब्जा जमाया तो उस समय सबसे बड़ा सवाल यही था कि नया मालिक चैनल की पुरानी टीम से ही काम चलाएगा या इन्हें चलता कर देगा। अब इसका जवाब सबको मिल चुका है। चैनल की कमान संभाले सुधीर चौधरी  नए निजाम में भी न सिर्फ बने रहेंगे बल्कि और ज्यादा अधिकार पाकर अपनी टीम को मजबूत करने में जुटेंगे। उमा खुराना के स्टिंग को लेकर चर्चित हुआ लाइव इंडिया जल्द हीं नये तेवर में आने वाला है। एचडीआईएल की तरफ से चैनल में मोटा पैसा लगाया जा रहा है। नयी कंपनी ने लाइव इंडिया पर कब्जा जमाते ही चैनल के शीर्ष लोगों की तनख्वाहें भी बढ़ा दी है।

रीयल स्टेट की बड़ी कंपनी एचडीआईएल ने जून महीने में जब श्री अधिकारी  ब्रदर्स की कंपनी ब्राडकास्ट इनीशिएटिव लिमिटेड (बीआईएल)  में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदकर इसके चैनल लाइव इंडिया पर कब्जा जमाया तो उस समय सबसे बड़ा सवाल यही था कि नया मालिक चैनल की पुरानी टीम से ही काम चलाएगा या इन्हें चलता कर देगा। अब इसका जवाब सबको मिल चुका है। चैनल की कमान संभाले सुधीर चौधरी  नए निजाम में भी न सिर्फ बने रहेंगे बल्कि और ज्यादा अधिकार पाकर अपनी टीम को मजबूत करने में जुटेंगे। उमा खुराना के स्टिंग को लेकर चर्चित हुआ लाइव इंडिया जल्द हीं नये तेवर में आने वाला है। एचडीआईएल की तरफ से चैनल में मोटा पैसा लगाया जा रहा है। नयी कंपनी ने लाइव इंडिया पर कब्जा जमाते ही चैनल के शीर्ष लोगों की तनख्वाहें भी बढ़ा दी है।

एनडीटीवी छोड़कर लाइव इंडिया में बतौर एसोसिएटेड एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जुड़ने वाले उदयचंद्र सिंह को राकेश त्रिपाठी के समकक्ष ईपी का पद भार दे दिया गया। उनके वेतन में भी खासी बढोतरी की गई है। माना जा रहा है कि उन्हें उनकी मेहनत और वफादारी का इनाम दिया गया है। जीटीवी और एमएच1 में सेवा दे चुके नवीन शर्मा को भी नई टीम में शामिल किया गया है। वो यहां जमने की कोशिश कर रहे हैं।

एचडीआईएल अब लाइव इंडिया की मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन टीम को मजबूत करने की तैयारी में है। इसके लिए सीएनएन-आईबीएन के मुंबई में बैठे मार्केटिंग के एक शीर्ष अधिकारी से बात चल रही है। माना जा रहा है कि अगले महीने वो अधिकारी लाइव इंडिया की मार्केटिंग कमान संभाल लेगा। अधिकारी ब्रदर्स और एचडीआईएल के बीच सौदेबाजी के दिनों में इस चैनल का डिस्ट्रीब्यूशन बेहद खराब हो चला था। इसको सुधारने के लिए अब एचडीआईएल प्रबंधन की ओर से अच्छा खासा पैसा जारी कर दिया गया है। पर सही कहा जाए तो इस सौदेबाजी  का असली फायदा लाइव इंडिया के कर्मचारियों को होने जा रहा है। एचडीआईएल प्रबंधन मल्टीनेशनल स्टाइल में कर्मचारियों को सुविधाएं और वेतन देने जा रहा है। इसके लिए मुंबई से एचडीआईएल प्रबंधन का एक अधिकारी पिछले दिनों यहां से जायजा लेकर लौटे हैं।

चैनल के लिए नये दफ्तर की भी तलाश शुरु हो गई है।

इस चैनल में पैसा आते देख कुछ बड़े टीवी पत्रकार जो इन दिनो हाशिये पर हैं, वो एचडीआईएल के मालिक राकेश कुमार वाधवान से संपर्क साधने की कोशिश में हैं।

उल्लेखनीय है कि रीयल स्टेट की बड़ी कंपनी एचडीआईएल के चेयरमैन राकेश कुमार वाधवान ने लाइव इंडिया चैनल में 51 प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदते वक्त ही कह दिया था कि वे मीडिया इंडस्ट्री में काफी बड़े इरादे से आ रहे हैं। वे कई रीजनल न्यूज चैनल और इंटरटेनमेंट चैनल शुरू करेंगे। इसी के तहत एचडीआईएल ने भोजपुरी चैनल लाने वाली कंपनी टेक्नोक्राफ्ट मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में भी मेजारटी स्टेक खरीद लिया है।

लाइव इंडिया के संपादकीय मुखिया सुधीर चौधरी से भड़ास4मीडिया की तरफ से संपर्क किया गया तो उनका कहना था कि एचडीआईएल द्वारा स्टेक लिए जाने का मामला दो महीना पुराना है। इसमें कुछ नया नहीं है। हम लोग चैनल को बेहतर बनाने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। हमारी टीम पूरी  ऊर्जा के साथ जुटी हुई है। जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगेंगे।  


अगर इस खबर पर आपको कुछ कहना है तो [email protected] पर मेल कर सकते हैं

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...