प्रकाश भटनागर बने संपादक : रवि खरे, रवि अवस्थी और अमिताभ बुधौलिया जुड़े : मध्य प्रदेश की अखबारीय पत्रकारिता में पीपुल्स ग्रुप के बाद एक और एजुकेशन ग्रुप एलएनसीटी कदम रखने जा रहा है। यह ग्रुप भोपाल से एलएन स्टार नाम से साप्ताहिक अखबार 15 अगस्त से शुरु कर देगा। 15 जून तक डमी अखबार छपना शुरू हो जाएगा। राष्ट्रीय सहारा और संडे आर्ब्जवर की तर्ज पर चालीस पेज का यह अखबार अगले साल तक दैनिक हो जाएगा। इस अखबार के संपादक राजधानी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश भटनागर को बनाया गया है। भटनागर कई सालों तक दैनिक जागरण भोपाल में समाचार संपादक और कई पदों पर रहे हैं।
राजनीतिक सहित अन्य बीटों पर काम करने वाले भटनागर ने करीब पांच महीने पहले जागरण को अलविदा कह दिया था। एलएन स्टार के सर्वेसर्वा भटनागर इन दिनों अपनी टीम तैयार करने और प्लानिंग में जुटे हैं। इस टीम में अब तक रवि खरे, रवि अवस्थी और अमिताभ बुधौलिया फरोग जैसे कई लोग जुड़ चुके हैं। रवि खरे कई सालों तक जागरण में रहे हैं जबकि रवि अवस्थी कई सालों तक देशबंधु से जुडे रहे। एक साल पहले ही रवि अवस्थी ने पीपुल्स समाचार भोपाल ज्वाइन किया था। तीन महीने पहले उन्होंने पीपुल्स छोड दिया था। अभिताभ पीपुल्स, जागरण, राज, भास्कर और नवभारत सहित कई अखबारों में नौकरी कर चुके हैं। भटनागर की टीम में उनके कई पुराने साथी जुड़ने जा रहे है। इंटरव्यू का दौर भी चल रहा है। एलएन स्टार ने एमपी नगर में अपना कार्यालय शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि इस अखबार के आने की चर्चाएं काफी पहले शुरू हुई थी पर अखबार का निकलना टलता रहा। अब एक बार फिर इस अखबार के जल्द लांच कर दिए जाने की घोषणा हुई है और अबकी लांचिंग डेट भी घोषित की जा चुकी है। इस आधार पर माना जाना चाहिए कि यह अखबार वादे के मुताबिक 15 अगस्त को मार्केट में आ जाएगा।












ashutosh
June 2, 2010 at 7:07 pm
LN star is the original idea of Mr. Shiv Harsh Suhalka, a truly versatile personality, Editor-in-Chief and CEO who has been providing consultancy to the LNCT Media P. Ltd for the contents development, and overall planning of the company. He stopped providing consultancy recently because the director of the company was not able to fulfil the commitments.
rajesh
June 3, 2010 at 6:50 am
kripya is group se judne ke liye iski email id bhi de to accha hoga..
aashish
June 3, 2010 at 7:18 am
apni bebaq/nirbhik patrkarita ke liye jane bale prkashji jarur lnstar ko nai unchaiya prdan karege.subhkamnao ke sath
aashish
June 3, 2010 at 7:26 am
apni bebak/ nirbhik patrkarita ke liye jane bale prkashji jarur ln star ko nai unchai prdan karege……unki jo team hai..usme unke purne sathi bhi patrkarita mai accha dakhal rakhte hai..subhkamnao ke sath.
raghuraj
June 3, 2010 at 4:25 pm
पत्रकारों की जमात के लिए एक अच्छी ख़बर है… कुछ लोंगों को रोजगार मिलेगे तो कुछ लोगों की दुकान चल निकलेगी…
raj
June 4, 2010 at 8:36 am
How can can I connect with this group