Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एग्जिट पोल पर कार्यक्रम आज शाम आठ बजे

'संसद से सड़क तक'

लोकसभा टीवी पर जनहित और देश के भविष्य को तय करने वाली नीतियों पर कई तरह के प्रोग्राम प्रसारित होते रहते हैं। इन्हीं में से एक है ‘संसद से सड़क तक’। नीतिगत मुद्दों और कानूनों पर बहस कराने वाला यह कार्यक्रम करीब एक साल से चल रहा है। इस कार्यक्रम में संसद के दोनों सदनों (राज्य सभा और लोक सभा) में लाए गए अधिनियम और विधेयकों पर बातचीत की जाती है।

'संसद से सड़क तक'

लोकसभा टीवी पर जनहित और देश के भविष्य को तय करने वाली नीतियों पर कई तरह के प्रोग्राम प्रसारित होते रहते हैं। इन्हीं में से एक है ‘संसद से सड़क तक’। नीतिगत मुद्दों और कानूनों पर बहस कराने वाला यह कार्यक्रम करीब एक साल से चल रहा है। इस कार्यक्रम में संसद के दोनों सदनों (राज्य सभा और लोक सभा) में लाए गए अधिनियम और विधेयकों पर बातचीत की जाती है।

कार्यक्रम में विषय से संबंधित तीन विशेषज्ञों से स्टूडियों में चर्चा होती है ताकि आम जनता, जिसके लिए कानून बनने वाला है या बन चुका है, के बारे में ज्यादा से ज्यादा जान सके। इस कार्यक्रम का संचालन एंकर सूरज मोहन झा करते हैं। यह कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार शाम 8 बजे, बुधवार दोपहर 12.30 बजे और गुरुवार सायं 5 बजे लोकसभा टीवी पर प्रसारित होता है।

आज शाम आठ बजे प्रसारित होने वाले कार्यक्रम का विषय जन प्रतिनिधित्व अधिनियम है। इस अधिनियम पर चर्चा करेंगे अमर उजाला और डीएलए के संपादक रह चुके वरिष्ठ पत्रकार राजेश रपड़िया, एनआर मोहंती (जागरण इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन के निदेशक) और यशवंत सिंह (एडिटर, भड़ास4मीडिया)। आज के कार्यक्रम में एग्जिट पोल पर लगाई गई पाबंदी बहस के केंद्र में है।

राजेश रपड़िया ने एग्जिट पोल पर पाबंदी को बेबुनियाद बताया है तो यशवंत सिंह ने अभिव्यक्ति की आजादी को अराजक होने से बचाने के लिए एक पारदर्शी व्यवस्था किए जाने की वकालत की। एनआर मोहंती का कहना है कि एग्जिट पोल पर पाबंदी नहीं लगाई गई है, केवल मतदान को प्रभावित होने से बचाने के लिए इसके प्रसारण को वोट पड़ने तक टाला गया है। इस पूरी बहस को विस्तार से देख-सुन सकेंगे आज शाम आठ बजे लोकसभा टीवी पर।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...