Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

लवगुरु ने किया कालेज को कलंकित

: अच्छे अंक दिलाने के नाम पर छात्राओं का करता था दैहिक शोषण : खबर दबाने के नाम पर मीडियाकर्मियों ने शिक्षक से लिए लाखों रुपये : एक छात्रा के साहस के कारण शिक्षक का हुआ भंडाफोड़ : मथुरा। आधी आबादी को आगे बढ़ाने और उसके उज्जवल भविष्य की चिंता हर तरफ हो रही है लेकिन इन महिलाओं का शोषण रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है. स्कूल-कालेज जैसी सुरक्षित जगहों में भी उनका शोषण हो रहा है. परीक्षाओं में अच्छे नम्बर दिलाने के नाम पर शारीरिक व मानसिक शोषण किए जाने का एक सनसनीखेज मामला मथुरा में सामने आया है.

: अच्छे अंक दिलाने के नाम पर छात्राओं का करता था दैहिक शोषण : खबर दबाने के नाम पर मीडियाकर्मियों ने शिक्षक से लिए लाखों रुपये : एक छात्रा के साहस के कारण शिक्षक का हुआ भंडाफोड़ : मथुरा। आधी आबादी को आगे बढ़ाने और उसके उज्जवल भविष्य की चिंता हर तरफ हो रही है लेकिन इन महिलाओं का शोषण रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है. स्कूल-कालेज जैसी सुरक्षित जगहों में भी उनका शोषण हो रहा है. परीक्षाओं में अच्छे नम्बर दिलाने के नाम पर शारीरिक व मानसिक शोषण किए जाने का एक सनसनीखेज मामला मथुरा में सामने आया है.

मथुरा के अम्बेडकर विश्वविद्यालय से जुड़े बीएसए कॉलेज में एक दबंग प्रोफेसर है. वह शिक्षक संघ का अध्यक्ष भी है. नाम है प्रो. जेएस परिहार. वह छात्राओं को परीक्षा में नम्बर बढ़ाने के नाम पर अपने पास बुलाता था और उनके साथ अश्लील हरकत करता था. यह क्रम लम्बे समय से चल रहा था. किसी भी छात्रा ने अपने साथ घटित घटना का जिक्र तक नहीं किया. हिम्मत जुटा कर एक छात्रा ने अपनी एक सहेली छात्रा की मदद से प्रोफेसर का कलंकित करने वाला संवाद अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया. वीडियो क्लीपिंग भी बना ली.

आडियो और वीडियो की सीडी तैयार कर उसे पुलिस को सौंप दिया गया है. छात्रा ने 19 अगस्त को डीआईजी आगरा दीपेश जुनेजा के सामने पेश होकर आपबीती सुना दी है. डीआईजी के आदेश पर महिला थाना आगरा में प्रो. जेएस परिहार के विरूद्ध मुकदमा पजींकृत किया गया है. सीडी में शिक्षक द्वारा मोबाइल पर की गई वार्ता के लगभग 20 काल रिकॉर्ड हैं, जबकि तीन से अधिक वीडियो क्लीपिंग हैं जिसमें शिक्षक अपनी छात्राओं के साथ आपत्तिजनक अवस्था में है. छात्राओं को अपने स्कूटर में बिठाकर छोड़ने जाने वाले वीडियो भी रिकॉर्ड किए गए हैं. यह सीडी मथुरा-आगरा में चर्चा का विषय बनी हुई है. जिन छात्राओं के नम्बर बढ़ाने का आश्वासन शिक्षक ने छात्रा से किया था, उनका भी आडियो रिकॉर्ड किया गया और ठीक उतने ही नम्बर छात्रा को मार्कशीट में मिले भी हैं. इस आडियो में प्रोफेसर छात्राओं से बार-बार मिलते रहने की बात कहते हैं.  बीएड व पक्की नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर उन्हें बार-बार अपने नजदीक बुलाते हैं.

बताते हैं कि प्रोफेसर पहले किसी लड़की को फंसा कर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाता था और फिर उसी लड़की के जरिए नम्बर बढ़वाने का लालच देकर अन्य लड़कियों को फंसाता था. अनगिनत छात्राओं को अपने इस खेल में फंसा कर जहां उक्त प्रोफेसर ने गुरु शिष्य के रिश्ते को कलंकित किया है, वहीं जनपद के नामी महाविद्यालय में सुमार बीएसए कॉलेज की प्रतिष्ठा पर भी बट्टा लगा दिया है. उक्त प्रोफेसर छात्राओं की शादी हो जाने और कॉलेज छोड़ देने के बाद भी उनका पीछा नहीं छोड़ता था. शादी के बाद भी फोन करता रहता था. जो लड़कियां उसके जाल में नहीं फंसती थीं, उन्हें वह फेल करने की धमकी देता था.

प्रोफेसर तथा शिक्षक संघ के जिम्मेदार पदाधिकारी की करतूत लगभग पन्द्रह दिनों से आम जनता में चर्चा का विषय वनी हुई है. यह खबर मीडिया में न छपे, इसका प्रयास भी उक्त प्रोफेसर ने किया. इसके लिये कुछ मीडिया कर्मियों की जेब गर्म करते हुए लाखों रुपये बांट दिए. प्रोफेसर परिहार पर आरोप है कि उसने शिक्षक संघ के अध्यक्ष पद पर रहते हुए हर महाविद्यालय से सेंटर चेकिंग के नाम पर लाखों रुपये कमाये हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. विनीत कुमार

    August 22, 2010 at 3:10 pm

    लंबे समय से प्रेमी शिक्षक,आशिक टीचर जैसे मेटाफर इस तरह के शिक्षकों के लिए इस्तेमाल होता आया है। खासकर अखबार इसे ज्यादा इस्तेमाल में लाते रहे हैं औऱ अब चैनल। लेकिन मीडिया साइट पर लव गुरु शीर्षक देने से एफएम चैनल के लवगुरु का ध्यान हो आता है और नार्मली भी लोग अब लवगुरु का मतलब एफएम के ही लवगुरु से लगाते हैं। इसलिए क्या संभव है कि हम उन मेटाफर को जो कि अब एक खास अर्थ और लगभग निश्चित अर्थ देते हैं,उन्हीं के लिए छोड़ दे। शायद इससे कन्फ्यूजन की स्थिति न होगी.

  2. satish singh

    August 22, 2010 at 4:12 pm

    mujhe yaad hai wo samay jab ek patrakar sachchi khabar ke liye apni jaan ki baazi laga dete the aur ab……………….. afsos hota hai ye dekh sun kar ki apne nihit swarth ke liye aur chand paiso ke liye apne emaan ko dharm ko bech kar apne proffession ko kalankit karte hain,aur aise mein hi aise paapi guru janm lete hain jinhe is duniya mein jeevit rahne ka koi haq nahi.

  3. Rakesh Rathore

    August 22, 2010 at 4:36 pm

    main aap ko thankx kahana chata hu ki aap ne is kutte love guru ke bare me likha waise ye love guru aap ne aap ko kya samjhata hai ki ye bahut bad payr karne walo ko milta hai per ye to sala exam me pass karne ke bahne sale ladki ko gandi gandi bat ko bata rahe hai aur ye suchte hai sale aap hum auche kam kar rahe hai per ye chor sale kutte hai aur ye bhi kaghata hu ki ye jo love guru hai unhe goli mar dena chiyea

  4. vikas singh

    August 23, 2010 at 5:03 am

    देखिए…इसमें शिक्षक तो कसूरवार है ही…लेकिन इस काम में संलिप्त छात्रांए भी बराबर की दोषी हैं…अगर वो ढंग से पढ़ाई करतीं तो उन्हें फेल होने का डर क्यों सताता…अगर फेल होने का डर सता रहा है तो इसका मतलब आपने पढ़ाई ही नहीं की…और रही बात फेल होने की तो फेल होने से क्या आपकी जिंदगी खत्म हो जाएगी…नहीं ना…दुनिया में बहुत सारे लोग हर साल फेल होते हैं तो क्या सभी लोग यही रास्ता अपना लेते हैं…नहीं….ये रास्ता केवल वो अपनाते हैं जिन्हें अपने आप पर विश्वास नहीं होता है….भाई ताली केवल एक हाथ से नहीं बजती…उसके लिए दोनों हाथों की जरूरत पड़ती है….तो मैं अपनी राय में गलती केवल शिक्षक की ही नहीं…सारी उन छात्राओं की भी मानता हूं तो कथित शिक्षक के साथ इस घिनौने कृत्य में शामिल रहीं…..

  5. ashwini bhadouria

    August 23, 2010 at 5:37 am

    ye to Starting hai…abhi to na jane kitne Love Guru hai..

  6. Abhishek sharma

    August 23, 2010 at 4:59 pm

    maar jute bhagao aise teacher ko…………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...