भड़ास4मीडिया तक पहुंच रही सूचना के अनुसार हिंदी समाचार एजेंसी ‘वार्ता’ में 20 वर्ष की लंबी पारी खेलने के बाद महाबीर सिंह बिष्ट ने इस्तीफा दे दिया है. वे हिंदी की दूसरी प्रमुख समाचार एजेंसी ‘भाषा’ के हिस्से बन गए हैं.
‘वार्ता’ में महाबीर सिंह स्पेशल करेस्पांडेंट के रूप में बिजनेस व पेट्रोलियम बीट देखते थे. ‘भाषा’ में वे सीनियर न्यूज कोआर्डिनेटर के रूप में बिजनेस व पेट्रोलियम बीट ही देखेंगे. पौढ़ी गढ़वाल के निवासी महाबीर सिंह ने अपने पत्रकारीय करियर की शुरुआत ‘वार्ता’ से ही की. ‘भाषा’ में वे बिजनेस डेस्क के प्रभारी मनोहर सिंह को रिपोर्ट करेंगे.












संजय
February 16, 2010 at 6:25 pm
बहुत बढिय़ा किया आपने।
बीस साल बाद नई शुरूआत के लिए बधाई।
शुभकामनाएं
संजय
सुशांत शेखर
February 17, 2010 at 2:30 am
क्या ऊट पटांग खबर छापते हैं आप लोग। हेडलाइन में लिखा है महाबीर न्यूज में लिखा है मनोहर सिंह? भाई साहब उनका नाम महाबीर सिंह बिष्ट है। नाम ठीक कर लें।
Dinesh Agrahari
February 18, 2010 at 10:44 am
Mahabeer ji is a good journalist. My best wishes for their new inning.