Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

मीडिया के बाजार प्रेम पर हंगामा है क्यों बरपा!

प्रिय यशवंत जी, मैं आपके पोर्टल को मीडिया के गुणदोष के आकलन का बेहतर मंच मानता हूं और इसी वजह से इसका नियमित अवलोकन करता हूं। हाल के दिनों में आपने मंदी से निपटने के कुछ मीडिया हाउसों के नये प्रयोगों को जिस नकारात्‍मक तरीके से इकतरफा प्रस्‍तुत किया है, उससे मुझे बेहद निराशा हुई है। बाजार में नई संभावनाएं तलाशती मीडिया को एक बड़ा मंच होने के नाते आपको राह दिखाने के लिए जो रोल अदा करना चाहिए था, वह आप नहीं कर रहे हैं। बल्कि, आपके कई आलेखों में मैने देखा है कि मीडिया में कैरियर देख रहे युवाओं को आप डराने का प्रयास कर रहे हैं। मीडिया को अपने को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बाजार से सहयोग लेना पड़ता है। यह कोई नई बात नहीं है। आप भी अपने पोर्टल के लिए विज्ञापन तलाशते हैं। परंतु, बाजार के साथ मीडिया की सामाजिक जिम्‍मेदारियां भी हैं। लोकतंत्र में हम चौथा खंभा हैं। पहले तीन खंभों की स्थिति पर नजर डाल लें।

इनमें आयी नैतिक गिरावट से हम अलग हैं। यही वजह है कि बाकी तीनों खंभों के नुमाइंदों के पास धन व सत्‍ता का बल रहते हुए भी, केवल आम आदमी को मिलने वाले अधिकारों के बूते हम इनसे आंख में आंख मिला कर बात करने और इनके गुण दोषों को उजागर करने की स्थिति में हैं। नि:संदेह, मीडिया में नये प्रयोग इससे जुड़े लोगों की आवश्‍यकताओं की पूर्ति के लिए भी है। अब वो जमाना गया जब, कंधे पर थैला लटकाये पत्रकार समाज की कुरीतियां उजागर करते थे। वह जमाना भी गया, जब अखबार केवल बड़े शहरों की नुमाइंदगी करता था। आज पत्रकारिता में मिशन के साथ कैरियर शब्‍द भी जुड़ गया है। जाहिर है, नई तकनीक, कर्मियों की बेहतरी और संस्‍थान के नियमित विकास के लिए पैसा चाहिये। एक दो रुपये प्रति अखबार के कलेक्‍शन से ये जरूरतें कभी पूरी नहीं हो सकती। जो बेहतर है वही बिकता है। खुद को बेहतर बनाने के लिए मीडिया बाजार से सहयोग ले रही है तो उसमें बुराई क्‍या है? हाल में दो बड़े अखबारों ने चुनाव कवरेज की जो नीति बनाई, उसकी आपके पोर्टल पर खूब आलोचना हुई। इस नीति को पत्रकारिता पर परमाणु हमला बताने से पहले आप हमें बतायें कि कौन ऐसा सांसद है जो जनता के पैसे पर ऐश नहीं कर रहा हो। आम जनता के पैसे से इन्‍हें जो सहूलियतें व सुविधाएं मिलती हैं, देश की गरीब जनता के लिए वह सपने जैसा है। वे चुनाव जीतने के लिए कैसे पानी की तरह पैसे बहाते हैं, वह किसी से छिपा नहीं है। खबर वाले विज्ञापन पर आपके पोर्टल पर खूब हंगामा मचा। परंतु, एक मोडम इंचार्ज होने के नाते मैं आपको बताऊं कि इसमें खबर रोकने जैसी कोई बात नहीं थी। प्रत्‍येक प्रत्‍याशी के नामांकन की खबर छापी गयी। उनके खास कार्यक्रमों को कवरेज दिया गया। उनकी हर ऐसी रैलियों अथवा बयानों का कवरेज दिया गया, जो मतदाताओं व पाठकों के लिए महत्‍वपूर्ण थे। इसके लिए तो कोई पैसे नहीं लिये गये। अब उनके रोजाना के चिल्‍लमपों व जनसंपर्कों से आम लोगों का क्‍या वास्‍ता।

यशवंत जी, मैंने मीडिया में टेलीफोन आपरेटर से कैरियर की शुरुआत की और मूल्‍यों के साथ पत्रकारिता में कदम रखा। हम और हम जैसे हजारों पत्रकार बाजार और पत्रकारिता के मूल्‍यों में समन्‍वय स्‍थापित करना जानते हैं। आप विश्‍वास रखें, पत्रकारिता में सामाजिक नजरिया आज भी सुरक्षित है और आगे भी रहेगा। अभी की परिस्थितियां हवा के झोंकों की तरह हैं, जो कभी कभार आती हैं। आपसे गुजारिश है कि ऐसे क्षणिक मौकों का उदाहरण न दें, युवा पत्रकारों को उनके पथ से भटकाने अथवा डराने का प्रयास न करें।

आपका मित्र

सोनू कंचन

संपर्क : [email protected]

सोनू कंचन नाम से भड़ास4मीडिया को भेजे गए मेल रूपी पत्र को जस का तस यहां इसलिए प्रकाशित किया गया है ताकि यह कतई संदेह न रहे कि यह पोर्टल केवल इकतरफा खबरों को प्रकाशित करता है। सोनू कंचन ने जो कुछ कहा है, वह न सिर्फ विचारणीय है बल्कि बहस योग्य भी है। अगर आप सोनू की बात को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो [email protected] पर मेल करें। हम आपके विचारों को ससम्मान प्रकाशित करेंगे।
संपादक, भड़ास4मीडिया

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...