Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

प्रिंट-टीवी के ढेर सारे पत्रकार पाएंगे पुरस्कार

34वें मातृश्री मीडिया पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है. मातृश्री मीडिया अवार्ड कमेटी के संयोजक मातृ स्वर के संपादक दिनेश शर्मा ने चयन समिति द्वारा चुने पत्रकारों की सूची जारी की. न्यूज एजेंसियों में से पीटीआई के अर्चना ज्योति, भाषा से धर्मेंद्र पंत, यूएनआई से चेन्ना नागराज, यूनीवार्ता से इन्द्र शेखर शाह व उर्दू पत्रकारिता के लिये ‘हमारा समाज’ के मुमताज आलम के नाम पर सहमति बनी है. हिंदी अखबारों के भी कई पत्रकारों को मातृश्री सम्मान देने का निर्णय लिया गया है.

34वें मातृश्री मीडिया पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है. मातृश्री मीडिया अवार्ड कमेटी के संयोजक मातृ स्वर के संपादक दिनेश शर्मा ने चयन समिति द्वारा चुने पत्रकारों की सूची जारी की. न्यूज एजेंसियों में से पीटीआई के अर्चना ज्योति, भाषा से धर्मेंद्र पंत, यूएनआई से चेन्ना नागराज, यूनीवार्ता से इन्द्र शेखर शाह व उर्दू पत्रकारिता के लिये ‘हमारा समाज’ के मुमताज आलम के नाम पर सहमति बनी है. हिंदी अखबारों के भी कई पत्रकारों को मातृश्री सम्मान देने का निर्णय लिया गया है.

पंजाब केसरी से उषा पाहवा, नवभारत टाइम्स से युसुफ किरमानी, दैनिक हिन्दुस्तान से पारस अमरोही और समाज सेवा क्षेत्र से हरबंस डंकल को सर्वश्रेष्ठ सेवादार घोषित किया गया है. श्री शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय सहारा से वरिष्ठ पत्रकार विजय राय के अतिरिक्त हिन्दुस्तान टाइम्स (अंग्रेजी) से गौरव चौधरी, दैनिक जागरण से विभूति कुमार रस्तोगी, अमर उजाला से नवनीत शरण, पीटीआई से फोटोग्राफर विजय कुमार तथा टाइम्स आफ इंडिया से पत्रकार सौरभ सिन्हा तथा नयी दुनिया के छायाकार हरीश कुमार का चयन किया गया है. सांध्य टाइम्स से महेश दर्पण, अंग्रेजी दैनिक हिन्दू से मधुर तनखा, फिल्म समीक्षा के लिये पायनियर से मीनाक्षी राव तथा उर्दू अखबार सहाफत से एस.एन. वर्मा और मेल टूडे के कार्टूनिस्ट आर. प्रसाद को यह पुरस्कार दिया जायेगा.

इलेक्ट्रानिक मीडिया में दूरदर्शन के के.वी. सिंह, आकाशवाणी के एस.पी. सिंह तथा आज तक के भुवनेश्वर सेंगर, स्टार न्यूज के प्रफुल्ल श्रीवास्तव, एनडीटीवी की अंजली, आईबीएन7 के पुनीत के नाम पर अवार्ड कमेटी ने मुहर लगायी. अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन अभिनीत फिल्म ‘पा’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म घोषित किया गया है. उन्होंने बताया कि आगामी 25 अप्रैल को एक समारोह में भारत माता की शील्ड तथा प्रशस्ति पत्र भेंट करके इन सभी को अलंकृत किया जायेगा. समारोह की अध्यक्षता दिल्ली के महापौर डा. कंवर सेन करेंगे तथा केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय माकन मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. sanju

    June 23, 2010 at 8:39 am

    @congrats to all

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...