: पहले एपिसोड में सीवान के शहाबुद्दीन को देखिए : मौर्य टीवी पर आगामी शुक्रवार से आपराधिक पृष्ठभूमि वाले दबंग नेताओं पर एक सिरीज़ शुरू हो रही है। शायद देश के टेलीविज़न के इतिहास में ये पहली बार होगा जब बाहुबली नेताओं पर इस तरह का कार्यक्रम कोई चैनल प्रसारित करेगा। पहला एपिसोड सीवान के बाहुबली नेता शहाबुद्दीन पर होगा। शहाबुद्दीन फिलहाल जेल में हैं और उनकी ग़ैर मौजूदगी से फर्क भी पड़ा है लेकिन उनके आतंक का अंत हो गया हो, ऐसा भी नहीं है।
कार्यक्रम में बताया गया है कि यहाँ के अवाम की जुबानों पर अब भी ताले लगे हुए हैं। बाहुबलियों पर इस सिरीज़ में मौर्य की टीम ने उनके इलाकों में पड़ताल करके ये देखने की कोशिश की है कि आज की तारीख़ में उनका आतंक कितना और किस रूप में है। कहा जा रहा है कि नीतीश सरकार के राज में माफिया और बाहुबलियों पर अंकुश लगा है और इस चीज़ की सचाई की परख भी इस कार्यक्रम में की गई है।
कार्यक्रम रिपोर्ताज शैली में है और पूरी तरह से तथ्यों पर आधारित है। कार्यक्रम को मौर्य टीवी के रिपोर्टरों की टीम ने तैयार किया है। इस टीम में रिपोर्टर रविरंजन, धीरेंद्र कुमार, असितनाथ तिवारी, इरफान आलम, कैमरामैन नीरज, निरंजन, रणधीर और राजेश आदि शामिल हैं। ज़ाहिर है कि कार्यक्रम की शूटिंग में उन्होंने पर्याप्त जोखिम उठाया है, क्योंकि यहाँ के बाहुबली पत्रकारों के साथ बदसलूकी करने के लिए भी कुख्यात रहे हैं।












शशिकान्त अवस्थी
July 1, 2010 at 6:20 am
मौर्य टी.वी.की उपलब्धता सभी जगह नही है इस कारण उक्त कार्यक्रम को सभी जगह नही देखा जा सकता है उचित होगा कि मौर्य टी.वी. उक्त कार्यक्रम की पूरी स्क्रिपट अपनी वेव साइट पर प्रदर्शित कर दें । शशिकान्त अवस्थी,कानपुर ।
ashutosh bajpai
July 1, 2010 at 8:55 am
vichar meemansa shabuddin ki poori story chap chuki hai tab wah jail bhee nahi gaya tha
ashutosh
suresh bishnoi
July 1, 2010 at 11:37 am
Mukesh sir aur unki puri team ko badhai. Agar ye program bina ruke chalta raha to tv k itihas main mel ka pathar sabita hoga. vaise dusare states k regional channels ko bhi es tarah k programe banane chahie…taki vidhansabha aur sansad ki sadandh kuch to kam ho. all the best .
umang misra
July 1, 2010 at 7:06 pm
मौर्य टीवी को इस सराहनीय प्रयास के लिए बधाई…लेकिन मैं ये बताना चाहूंगा कि ये टेलिविज़न इतिहास में पहली बार नहीं है….लोकसभा चुनाव से पहले cneb पर एक सीरीज़ “माननीय महाबली” का प्रसारण हो चुका है…वो कार्यक्रम श्री आलोक तोमर के मार्गदर्शन में तैयार किया जाता था…पहली बार ऐसा करने का श्रेय cneb और श्री आलोक तोमर को मिलना चाहिए…कृपया अपनी रिपोर्ट की सूचनात्मक त्रुटि को दूर कर लें
VIVEK KR
July 2, 2010 at 5:21 am
TAM REPORT; W-26; CS-M-ABC 15+; BIHAR MKT
Sadhna News 24 GRPs (last week 25 GRPs);
MAHUA NEWS 20 GRPS (last week 22 GRPs);
SS Bihar 20 GRPs (last week 17GRPs);
India TV 21 GRPs (last week 14 GRPs);
Maurya TV 8 GRPs (last Week 13 GRPs);
Aaj Tak 9 GRPs (last week 11 GRPs);
Zee News 5 GRPs(last week 9 GRPs);
Star News 20 GRPs (last week 7 GRPs);
ETV Bihar 6 GRPs (last Week 6 GRPs);
IBN7 5 GRPs (last week 4 GRPs);
NDTV India 7GRP (last week 3 GRP)
Manish tiwari
July 3, 2010 at 5:37 pm
bahubali pahle bhi chala chuka hai ek channel uska name hai etv ,etv up par pahle bhi bahubali ke name se programme chal chuka hai aur bahut hit hua tha isliy aap logo ko bata du ki maurya pahla channel nahi hai jo bahubali jaisa programe chala raha hai balki maurya ne bahubali ka name bhi etv se churaya hai programe wahi hota leki name agar change hota to acha hota kisi programe ko ek name se on air kiya jay to acha nahi lagta