मौर्य टीवी के रांची ब्यूरो ऑफिस से 30 जून को मनीष मेहता ने इस्तीफ़ा दे दिया. मनीष के इस्तीफ़ा के साथ ही विदा हुए या विदा किये गए लोगों की संख्या छह महीने में आठ हो गई है. जनवरी 2010 से लेकर अब तक यहां छह लोगों को हटाया जा चुका है. इनके नाम हैं पूनम सिंह, ऋचा मिश्र, अरविन्द झा, ओम पाण्डेय, मुकेश कुमार सिन्हा और कृष्ण बिहारी मिश्र.
इसमें कृष्ण बिहारी मिश्र जो प्रमुख संवाददाता के पद पर थे, को 28 जून को चैनल हेड ने बर्खास्त किया है. उन पर ये आरोप लगाया गया है कि वे अपने वरीय लोगों की बात नहीं सुनते हैं. मनीष मेहता से पहले मौर्य रांची से हरवंश शर्मा (वरीय कैमरामैन) ने दो महीने पहले इस्तीफ़ा दे दिया था.
बताया जाता है कि रांची ब्यूरो को अपने नियंत्रण में रखने के लिए इनपुट डेस्क (पटना) ने कई फैसले किये हैं. बतौर न्यूज़ कोऑर्डिनेटर रांची ब्यूरो का कामकाज देखने वाले अमित राजा से यह जवाबदेही लेकर इनपुट हेड सुनील कुमार ने ब्यूरो का कामकाज अपने जिम्मे ले लिया है. फ़िलहाल अमित ब्यूरो के बाकी लोगो की तरह सामान्य ढंग से काम कर रहे हैं.











