तहलका मैग्जीन के लखनऊ के फोटोग्राफर मयंक सक्सेना के निधन से फोटो पत्रकार दुखी हैं. उत्तर प्रदेश फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन के कार्यालय में कल शोक सभा का आयोजन किया गया. प्रदीप शाह की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में एसोसिएशन के सदस्यों ने मयंक सक्सेना द्वारा खींचे गए चर्चित न्यूज फोटो व उनके द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों को याद किया. शोकसभा में मौजूद सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर स्व. मयंक सक्सेना की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
उत्तर प्रदेश फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री एरिक थामसन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शोक सभा में संजय त्रिपाठी, पंकज ओहरी, गोपी रस्तोगी, रुपेश, प्रमोद, एसएम पारी, ज्ञान स्वामी, अशफाक, सुरेश वर्मा, मनोज देवगन, राजकुमार, हेमंत, विनय पांडेय, शैलेष गुप्ता, संदीप रस्तोगी, नईम अंसारी, विशाल श्रीवास्तव, दीपचंद, पवन, इन्द्रेश रस्तोगी विनोद प्रजापति, उमेश शुक्ला, अजय सक्सेना, अशोक दत्ता, नितिन भार्गव, सोनू यादव, फूलचंद्र, इरफान, पिन्टू, सुबीर राय, हरजेंदर, अतुल, विकास बाबू, स्वपन पाल, मिथिलेश, सुनील, मनोज छाबड़ा, चंद्रप्रकाश छाबड़ा आदि मौजूद थे.











