Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

क्या दीपाली का फोन आपके पास भी आया?

बाजार में मंदी भले छाई हो लेकिन टीवी चैनलों का बाजार गर्म है। कई चैनल बाजार में आने के लिए तैयार बैठे हैं, और कई लाइसेंस के इंतजार में  हैं। ऐसे में जमे जमाये टीवी पत्रकारों की चांदी है। नये पत्रकारों के सामने भी आशा की किरण दिख रही है। इस सबके बीच कुछ ऐसे गैर-पत्रकारों की भी चांदी हो गई है जो नये चैनलों के लिए पत्रकारों का जुगाड़ करने में लगे  हैं। जी हां, दिल्ली में जमे-जमाये टीवी पत्रकारों के फोन पिछले हफ्ते किसी दीपाली ने खूब घनघनाये। उसके झांसे में कई पत्रकार आ गए। दीपाली ने टीवी पत्रकारों के नंबर जुगाड़ कर सीधे उनसे संपर्क साधा। वो खुद को एक प्लेसमेंट कंपनी का डायरेक्टर बता रहीं थी। उसने टीवी पत्रकारों को बताया कि उसके पास उनके लिए कई आकर्षक ऑफर हैं। उसने पत्रकारों से तनख्वाह पूछी और पद भी।

मामला टीवी की दुनिया का था, इसलिए पत्रकारों को कई पदों के बारे में दापाली को समझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मसलन एक टीवी पत्रकार ने जब उन्हें बताया कि वो अपने चैनल में इनपुट डेस्क को हेड करते हैं तो दीपाली को कुछ नहीं समझ आया। खैर, पत्रकार महोदय को उन्हें पूरे न्यूज रूम का वर्क फ्लो समझाना पड़ा।  दीपाली ने कई टीवी पत्रकारों को बड़े-बड़े सपने दिखाकर उनसे बायोडाटा मंगा लिए और एक प्रस्तावित टीवी चैनल मालिक के हवाले कर दिया। बदले में उन्हें मिली मोटी रकम। करीब 80 पत्रकारों के बायोडाटा उसने मंगवाये। हर किसी को यह भरोसा दिया कि बायोडाटा भेजने के तीसरे दिन प्रस्तावित टीवी चैनल के मालिक और चैनल हेड से सीधी मीटिंग कराई जायेगी। लेकिन बायोडाटा मिलते हीं दीपिका गायब हो गई। टीवी पत्रकार अब ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्हें अब सिर्फ इस बात का इंतजार है कि चलो, कभी न कभी तो नये चैनल से कॉल आयेगा।

अगर आप भी टीवी पत्रकार है और आपके पास दीपाली का फोन नहीं आया तो घबराइये मत। उसका मेल और फोन नंबर हम आप तक पहुंचा रहा है। मोबाइल नंबर है 09820843738 और [email protected] मेल आईडी है। वैसे, बता दें कि दीपाली दिल्ली में नहीं, मुंबई में निवास करती हैं।

भड़ास4मीडिया ने दीपाली से पूरे मामले के बारे में जानना चाहा तो उनका कहना था कि वे कांट्रैक्ट के नियम-शर्तों के चलते अपने क्लाइंट का नाम नहीं बता सकतीं पर यह सच है कि वे एक नए चैनल के लिए सीनियर जर्नलिस्टों के बायोडाटा मंगा चुकी हैं। जब उनसे उन जर्नलिस्टों का नाम पूछा गया जिन्होंने बायोडाटा भेजा है तो दीपाली ने फिलहाल बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि समय आने पर जर्नलिस्टों से संपर्क किया जाएगा। दापाली से जब उनकी प्लेसमेंट कंपनी या एजेंसी की वेबसाइट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे अंडर कांस्ट्रक्शन बताया।

दीपाली ने अन्य किसी भी सवाल का जवाब गोपनीयता के नाम पर नहीं दिया। पर वे बार-बार अनुरोध करती रहीं कि ये खबर प्रकाशित न की जाए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...