Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

अमर सिंह को कवर करने जाओ तो हेलमेट पहनो

जान्हवी दुबेभोपाल के कुछ मीडियाकर्मियों को एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। उनका कुसूर इतना था कि वे सपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे लाठीचार्ज को कवर कर रहे थे। सुरक्षा की कमान संभालने वाले एक “बहादुर” कमांडेंट ने उन्हें ऐसा न करने के लिए चेताया था। पत्रकारों में से किसी ने जबाब दिया था कि “आप अपना काम करिए, हमें अपना करने दें”। फिर क्या था, पत्रकारों के गर्दन पर पहले पहुंचे अफसरों के हाथ। सिपाहियों ने इसे संकेत समझ लाठियों से खुराक देना शुरू कर दिया।

जान्हवी दुबेभोपाल के कुछ मीडियाकर्मियों को एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। उनका कुसूर इतना था कि वे सपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे लाठीचार्ज को कवर कर रहे थे। सुरक्षा की कमान संभालने वाले एक “बहादुर” कमांडेंट ने उन्हें ऐसा न करने के लिए चेताया था। पत्रकारों में से किसी ने जबाब दिया था कि “आप अपना काम करिए, हमें अपना करने दें”। फिर क्या था, पत्रकारों के गर्दन पर पहले पहुंचे अफसरों के हाथ। सिपाहियों ने इसे संकेत समझ लाठियों से खुराक देना शुरू कर दिया।

जिसके भी हाथ में माइक या कैमरा था, वो सारे लोग लाठियों की भेंट चढ़े। एनडीटीवी, न्यूज़ 24, इंडिया न्यूज़, टाइम्स नाऊ के कैमरामैन घायल हुए। सबसे ज्यादा पिटे इंडिया टीवी के पत्रकार अनुराग उपाध्याय। उनका तो पूरा एक दिन हमीदिया अस्पताल के बिस्तर पर बीता। ये एक “सहज” घटना थी जिसे पुलिस ने कुछ गंभीरता से लिया और पत्रकारों को संतुष्ट कराया। अगले दिन भोपाल के हिन्दी-अंग्रेजी सभी अखबारों ने घटना को प्रमुखता से प्रकाशित करते हुए घायल पत्रकारों को मोरल सपोर्ट दिया। दिलचस्प ये है की पिटने वाले सभी नेशनल न्यूज़ चैनल के लोग थे  लेकिन उनके ही चैनलों में ये खबर नहीं दिखाई गई। वजह थी उस वक्त राज ठाकरे की पेशी चल रही थी।

ठीक भी है। टीआरपी का नुकसान भला कैसे बर्दाश्त किया जाए? चैनलों ने अपने पत्रकारों के पिटने पर आंशिक अफसोस जताते हुए कहा कि “यार क्या बताएं, आज राज ठाकरे जम कर नहीं बिक रहा होता तो भोपाल की खबर को रेलगाड़ी बना देते।” दोष एक बार फिर मीडिया का नहीं था, दोष था उन सुरक्षाकर्मियों का जिन्होंने ऐसे दिन पीटा जब खबरों का बाजार गर्म था। अरे, पीटना ही था तो ऐसे दिन पीटते जब बाजार मंदा रहता है, मसलन शनिवार या रविवार के दिन। बात एक बार फिर वहीं  आकर ठहर जाती है कि भोपाल के पुलिस वालों को टीआरपी का गणित आखिर कब समझ में आएगा? किसी भी दिन मुंह उठाकर मारने  निकल पड़ते हैं। अरे, जब हर चीज में लाभ-हानि का आंकलन होता है तो फिर पीटने के पहले क्यों नहीं।

भाई देखो, ये आरोप तो सरासर गलत है कि पिटाई के लाइव फुटेज पसंद नहीं किये जाते। मध्य प्रदेश के सागर जिले के सांसद वीरेंद्र सिंह को जब बीना में आरपीएफ ने पीटा, तो 10 सेकेंड के शाट आधे घंटे तक सभी चैनलों में चले। उस दिन खबरों का बाजार मंदा था तो इस खबर में दम था लेकिन जब पत्रकार पिटे उस दिन उनका दोहरा दुर्भाग्य था। एक तो पिट गए, दूसरा नेशनल खबरों का प्रवाह इतना था कि उनकी पिटाई उसमे बह गई।

भोपाल के प्रिंट के पत्रकार अब इलेक्ट्रॉनिक वालों से सवाल कर रहे हैं कि जब तुम अपने पिटने की खबर अपने चैनल में नहीं चलवा सकते तो तुम्हारा वजूद आखिर कितना है? बेचारे इलेक्ट्रॉनिक वाले, थोथी सफाई दे रहे हैं- “यार वो तो 7 बजे के बुलेटिन में चलना ही था लेकिन मैं अस्पताल में व्यस्त रह गया तो विजुवल ही फीड नहीं करा पाया”। बेचारे, दम ठोक कर ये भी नहीं कह सकते की हमारा वजूद वाकई में कुछ नहीं है। दुसरा पहलू है अमर सिंह से बच कर रहने का। दिल्ली में जामिया नगर में एक दिन पहले अमर सिंह के सामने पत्रकार पिटे थे। उसके अगले दिन भोपाल में जब पिटे तो एयरपोर्ट पर अमर सिंह भी मौजूद थे।

बचपन में कभी हर कहानी के बाद टीचर पूछती कि, “इस कहानी से क्या शिक्षा मिली?”

उसी तर्ज पर यदि आज पूछा जाए तो शायद भोपाल के पत्रकार कहेंगे कि अव्वल तो अमर सिंह को कवर करने ही मत जाओ और यदि जाओ तो हेलमेट पहन कर। खुदा खैर करे।   


पत्रकार जान्हवी दुबे से संपर्क [email protected]  के जरिए किया जा सकता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...