Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

सुरक्षित हाथों में है कार्टून : सच्चिदानंद मूर्ति

एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के महासचिव और ‘द वीक’ के संपादक के.एस. सच्चिदानंद मूर्ति मानते हैं कि कार्टून कला सुरक्षित हाथों में है। दैनिक भास्कर की ओर से पिछले सप्ताह नागपुर सुधार प्रन्यास के रवीन्द्रनाथ टैगोर कलादान अंबाझरी रोड पर आयोजित वार्षिक छायाचित्र व व्यंग्यचित्र प्रदर्शनी का मूर्ति के हाथों उदघाटन किया गया। मूर्ति ने कहा कि लोग कहते हैं कि कार्टून मर रहा है, पर दैनिक भास्कर की प्रदर्शनी में लगे कार्टूनों में भारतीय राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक जीवन का जटिल सच, पूरी अर्थवत्ता के साथ शब्दों एवं रेखाओं के माध्यम से व्यक्त हुआ है। इससे लगता है कि कार्टून मरेगा नहीं। यह सुरक्षित हाथों में है। मूर्ति ने स्कूलों व महाविद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा भेजे गए छायाचित्रों में प्रकृति के प्रति लगाव पर खुशी जाहिर की।

उन्होंने कहा कि प्रकृति मनुष्य को संवेदना के संस्कार देती है। मूर्ति ने सुझाव दिया कि आगामी वर्ष से छायाचित्र एवं व्यंग्यचित्रों के साथ ग्राफिक चित्रों को भी स्थान दिया जाए। छायाचित्र व व्यंग्यचित्र प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित एडवोकेट उज्ज्वल निकम ने कहा कि जो बात हजारों शब्द मिलकर नहीं कह सकते, वह एक कार्टून कह देता है। लोडशेडिंग एवं विदर्भ में किसान आत्महत्या जैसे संवेदनशील विषयों पर बने व्यंग्यचित्रों की निकम ने सराहना की। उन्होंने उत्कृष्ट छायाचित्रों व व्यंग्यचित्रों की प्रदर्शनी आयोजित करने के लिए दैनिक भास्कर की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों के माध्यम से दैनिक भास्कर अपने सामाजिक दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर रहा है।

मूर्ति व निकम ने छायाचित्र प्रतियोगिता के परीक्षक जयंत हरकरे, राजाभाऊ वर्मा, मोतीराम रेंगे व कार्टून प्रतियोगिता के परीक्षक शशिकांत सप्रे, गजानन घोंगडे व विनय चाणेकर को स्मृति चिन्ह भेंट किए। दैनिक भास्कर के प्रधान संपादक मनमोहन अग्रवाल ने पुष्प स्तवक भेंट कर मूर्ति का स्वागत  किया। निदेशक सुमित अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उज्ज्वल निकम का स्वागत किया। डोगरी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार डा. ललित मनगोत्रा का स्वागत महाप्रबंधक सतीश रांका ने, राज्य पत्रकार अधिमान्यता समिति के अध्यक्ष प्रफुल्ल मारपकवार का स्वागत महाप्रबंधक संजीव शर्मा ने, आज तक के संपादक (इंवेस्टिगेशन) दीपक शर्मा का उप महाप्रबंधक उमेश महतो ने तथा आज तक के महाराष्ट्र-गोवा प्रभारी मनीष अवस्थी का स्वागत मुख्य संवाददाता संजय देशमुख ने पुष्प स्तवक भेंट कर किया। भास्कर की छायाचित्र व व्यंग्यचित्र प्रदर्शनी देखने आईं महापौर माया इवनाते का स्वागत दैनिक भास्कर के प्रधान संपादक मनमोहन अग्रवाल ने किया। संपादक प्रकाश दुबे ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...