यूपी में दैनिक हिंदुस्तान ने एक कदम और बढ़ा दिया। बुधवार को इलाहाबाद संस्करण लांच कर दिया गया। प्रमुख संपादक मृणाल पांडेय व एचटी मीडिया के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर बिनोय रॉय चौधुरी ने दीप जलाकर लोकार्पण किया। समारोह का आयोजन इलाहाबाद के होटल रॉयल रीजेंस में किया गया था। इसमें शहर के गणमान्य लोग शरीक हुए। लांचिंग अंक में मृणाल पांडेय ने विशेष संपादकीय भी लिखा है।
शेखर को पद्म भूषण और अभय व आलोक को पद्मश्री
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों की जो घोषणा की गई उसमें पत्रकारिता क्षेत्र के तीन लोगों का भी नाम है। ये हैं- इंडियन एक्सप्रेस के प्रधान संपादक शेखर गुप्ता, नई दुनिया के मालिक अभय छजलानी और नई दुनिया के प्रधान संपादक आलोक मेहता। शेखर गुप्ता को पद्म भूषण के लायक समझा गया है तो अभय छजलानी और आलोक मेहता को पद्मश्री के। आलोक मेहता को शिक्षा और साहित्य में योगदान के लिए जबकि अभय छजलानी को पत्रकारिता में योगदान के लिए पद्मश्री से नवाजा गया है। इन तीनों शख्सीयतों को भड़ास4मीडिया की तरफ से शुभकामनाएं।