बिहार और झारखंड की सीमा पर स्थित शहर भागलपुर से पिछले दिनों एक दैनिक अखबार ‘अंग भारत’ का प्रकाशन शुरू हुआ है। यह अखबार बिहार और झारखंड के अंगिका भाषा-भाषी क्षेत्र के 20 जिलों में वितरित हो रहा है। यह अखबार अपना एक ही संस्करण प्रकाशित करता है, जिसमें बीसों जिले की खबरें होती है। अखबार के प्रकाशक बांका जिले के पत्रकार मोहन मिलन हैं जो पटना से प्रकाशित होने वाले नवभारत टाइम्स, दिनमान, दैनिक हिन्दुस्तान आदि अखबारों में अपनी सेवाएं दे चुके है। इस अखबार का दाम दो रुपये है। पुष्यमित्र इस अखबार में बतौर समन्वय संपादक कार्य कर रहे हैं।
‘सखी’ पत्रिका के शतक अंक के साथ ‘मेरी दिल्ली’ फ्री : जागरण समूह की महिलाओं पर आधारित मासिक पत्रिका ‘सखी’ के जुलाई में सौ अंक पूरे हो गए। प्रबंधन सखी के ‘शतक’ लगाने पर 100वें अंक के साथ पाठकों को ‘मेरी दिल्ली’ नामक पत्रिका उपहारस्वरूप मुफ्त दे रहा है। 36 पृष्ठों की ‘मेरी दिल्ली’ पत्रिका पूरी तरह से दिल्ली पर आधारित है। सखी की संपादक प्रगति गुप्ता हैं।











