प्रसार भारती अधिनियम के खिलाफ एकजुट आकाशवाणी-दूरदर्शन कर्मचारी महासंघ के सदस्यों ने मंगलवार को नई दिल्ली में रैली निकाली। आंदोलित कर्मचारियों ने सरकार को धमकी दी है कि यदि उनकी मांग पर गौर नहीं किया गया तो आगामी 17 मार्च को सभी कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेंगे।
प्रसार भारती मुख्यालय से संसद मार्ग तक रैली की शुरुआत नारेबाजी से हुई। कर्मचारियों ने कहा बीते 12 साल से सरकार की ढुलमुल नीतियों के चलते कर्मचारी पुरानी मांग के साथ सड़कों पर हैं। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ने खुद हालात ऐसे कर दिये हैं कि वह अपनी पुरानी मांग को लेकर संघर्ष करने को मजबूर हुए हैं। प्रदर्शनकारियों के बीच मजबूत नेता मोहम्मद अमीन, सांसद सम्पत, महेश्वर हजारी व एम.बी. राजेश के अलावा के.के.एन. कुट्टी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने समर्थन देते हुए संघर्ष में सहयोग का वचन दिया। सपा मोहन सिंह ने भी संबंधं में अपना लिखित समर्थन जारी किया है। साभार : हिंदुस्तान