Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

लिखना बंद न किया तो तुम्हें देख लूंगा!

छत्तीसगढ़ में अधिकारी ने पत्रकार को दी धमकी : रेलवे पुलिस के निशाने पर पत्रकार : छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ननकीराम कंवर द्वारा नक्सलियों और पत्रकारों के बीच सांठगांठ के बयान पर उठा विवाद अभी थमा भी नहीं था कि राज्य में रेलवे पुलिस ने भी पत्रकारों को अपने निशाने पर लेना शुरू कर दिया है. बिलासपुर रेलवे जोन में आरपीएफ के एक पुलिस अधिकारी ने पत्रकारों को चेतावनी दी है कि अगर पत्रकार रेलवे परिसर में आए तो उन्हें इसकी सजा भुगतनी पड़ेगी. दैनिक भास्कर, बिलासपुर में कार्यरत युवा पत्रकार संजीव पांडे ने हाल ही में आरपीएफ की लापरवाही को लेकर खबर प्रकाशित की और जब इस खबर पर कार्रवाई शुरु हुई तो आरपीएफ के दोषी अधिकारी बौखला गये. सूत्रों की मानें तो पहले आरपीएफ के एक अधिकारी जीके राजपूत ने पत्रकार संजीव पांडेय को ‘ठीक’ करने के लिए उन्हें शहर भर में तलाशा लेकिन बात बनी नहीं तो अपने फोन से उन्हें लगे धमकाने. पत्रकार संजीव पांडेय ने जब उन्हें सभ्य भाषा में बात करने की चेतावनी दी तो जीके राजपूत नामक अधिकारी लठैती की भाषा में आ गया.

उसने पुलिसिया अकड़ में संजीव समेत तमाम पत्रकारों के लिए संदेश दिया कि कोई भी पत्रकार अगर रेलवे परिसर में नज़र आया तो वे उन्हें गिरफ्तार कर लेंगे. इस अधिकारी ने साफ लहजों में चेतावनी दी कि अगर लिखना बंद नहीं किया तो वे अपने तरीके से जो कर सकते हैं, करेंगे. यानी मामला जान से मारने तक जा पहुंचा. पत्रकार संजीव पांडेय ने इस धमकी भरी बातचीत को अपने सेल फोन से रिकार्ड भी किया और पत्रकार साथियों से चर्चा की. छत्तीसगढ़ के दूसरे सबसे बड़े शहर बिलासपुर के पत्रकार आरपीएफ की इस गुंडागर्दी से सकते में आ गये. सबसे पहले पुलिस में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. उसके बाद आनन-फानन में प्रेस क्लब की आपात बैठक बुलाई गई और इस तरह की पुलिसिया गुंडागर्दी की कड़ी निंदा की गई. बाद में पत्रकारों ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक से मुलाकात कर उन्हें इस मामले में कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा और धमकी वाले फोन की रिकार्डेड सीडी भी उन्हें दी.

पत्रकारों ने महाप्रबंधक को ज्ञापन में स्पष्ट किया है कि अगर एक सप्ताह के भीतर उक्त पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो पत्रकार रेलवे जोन के समक्ष धरना देंगे. पत्रकार संजीव पांडेय को आरपीएफ के अधिकारी द्वारा धमकी की राज्य भर में चर्चा है. पत्रकारों के अलावा विपक्षी दल समेत दूसरे राजनीतिक दलों ने भी इस घटना की निंदा की है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...