Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

समाचार कवरेज के लिए गए पत्रकार पर हमला

पत्रकार शिवदास द्वारा पुलिस को दी गई अर्जी यूपी के सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज विकास खण्ड के बहुअरा गांव में नरेगा समेत अन्य विकास योजनाओं में हुयी धांधली की कवरेज करने गये दिल्ली से प्रकाशित एक राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र के संवाददाता पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। संवाददाता को मारने-पीटने के बाद दबंगों ने कैमरा तोड़कर फेंक दिया। सबसे खराब भूमिका तो पुलिस की रही जिसमें पीड़ित पत्रकार की प्राथमिकी दर्ज न कर सिर्फ एनसीआर दर्ज किया, वह भी अपने मन मुताबिक। इसे लेकर पत्रकारों में नाराजगी देखी जा रही है। राबर्ट्सगंज विकास खण्ड का बहुअरा ग्राम सबसे बडी ग्राम पंचायत है।

यह अम्बेडकर गांव भी है और नक्सली गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहता है। विकास के लिए लाखों रुपए भेजे गए पर गांव में विकास के नाम पर खानापूर्ति की गयी है। आज से एक दशक पूर्व प्रधान की माली हालत क्या थी और आज क्या है, यह देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके पास पैसे कहां से आ रहे हैं। जनपद में समाज कल्याण विभाग में हुए एक बड़े घोटाले में भी प्रधान पति आरोपी बनाये गये थे। लेकिन सोनभद्र जिला प्रशासन ऐसे व्यापक रूप से हो रहे भ्रष्टाचार पर आंख बन्द किये हुए है। ग्राम पंचायत के दर्जन भर से अधिक लोग शथप पत्र दाखिल करके भी शिकायत कर चुके हैं। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

अब जब वहां के ग्रामीण समाचार पत्रों के माध्यम से अपनी बात कहना चाहते हैं तो इस जिले में उन पर हमलों की शुरुआत हो गयी है। पीड़ित पत्रकार शिवदास ने बताया कि ग्राम पंचायत में दबंग प्रधान पति के खिलाफ कोई अपनी आवाज निकालने को तैयार नहीं। ऐसे में अगर जिला प्रशासन जांच कराये तो कई चेहरे विकास कार्यो में बेनकाब हो सकते हैं। पत्रकार पर बहुअरा में हुए हमले की निन्दा तमाम पत्रकार संगठनों ने शुरू कर दी है और जिला प्रशासन को महज यह घटना एक साधारण घटना दिखायी दे रही है।  

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...