Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अशोक पांडेय से खटपट के बाद अरविंद का इस्तीफा

अमर उजाला, लखनऊ के न्यूज एडीटर अरविंद शर्मा वरिष्ठ पत्रकार एसएन विनोद की प्रयोगधर्मी टीम का हिस्सा बनने जा रहे हैं। यह टीम राष्ट्रप्रकाश नामक हिंदी दैनिक को लांच करने में जुटी है जिसे देश का पहला विचार हिंदी दैनिक बताया जा रहा है। अरविंद एक जनवरी से देशोन्नति ग्रुप के इस नए अखबार राष्ट्रप्रकाश को अपनी सेवाएं देना शुरू करेंगे। अरविंद का कुछ महीने पहले ही अमर उजाला, नोएडा से लखनऊ के लिए तबादला किया गया था। सूत्रों के मुताबिक लखनऊ में उनकी ट्यूनिंग स्थानीय संपादक अशोक पांडेय के साथ नहीं बैठ रही थी जिसके चलते उन्हें जाना पड़ा। रांची निवासी अरविंद दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, नवभारत टाइम्स आदि अखबारों में काम कर चुके हैं।

भास्कर के तीन पेजमेकर नई दुनिया में, रामजी व्यास अब दैनिक नवज्योति में

दैनिक भास्कर, बिलासपुर में कार्यरत तीन पेजमेकरों ने संस्थान को बाय-बाय कर दिया है। इनके नाम प्रेमसिंह राणा, गजानंद गढ़वाल और संजय यादव हैं। इन लोगों ने अब बिलासपुर में ही नई दुनिया के साथ नई पारी शुरू कर दी है। ये तीनों पिछले चार सालों से दैनिक भास्कर में काम कर रहे थे।

दैनिक भास्कर, जोधपुर के फोटो जर्नलिस्ट रामजी व्यास ने दैनिक नवज्योति, जोधपुर में ज्वाइन कर लिया है।  

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...