Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

अभिलाष मिश्रा को पत्रकार संघ ने सम्मानित किया

अभिलाष मिश्रासहारा समय (एमपी/सीजी) के एंकर अभिलाष मिश्रा को मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ (नर्मदा संभाग) ने 27 जनवरी को होशंगाबाद के सोहागपुर में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया। होशंगाबाद निवासी अभिलाष को मीडिया में उनके आठ वर्षों के कामकाज और इलाके का नाम रोशन करने के लिए सम्मानित किया गया। पत्रकार संघ की तरफ से प्रत्येक वर्ष किसी खास कलमकार की याद में पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाता रहा है।

इस बार युग शिल्पी कमलेश्वर जी पुण्यतिथि पर इसका आयोजन किया गया। पत्रकार संघ के प्रांत अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने अभिलाष को प्रशस्ति पत्र, शाल, स्मृति चिन्ह प्रदान अभिलाष मिश्रा को सम्मानकिया। इस मौके पर नर्मदा संभाग के सभी वरिष्ठ पत्रकार मौजूद थे। अभिलाष मिश्र ने अपने शहर होशंगाबाद से पत्रकारिता का सफर वर्ष 2000 में शुरू किया। वे दो वर्ष तक लोकल चैनल में एंकर-रिपोर्टर रहे। 2004 में ईटीवी, एमपी के लिए हैदराबाद में सेवाएं दी। अप्रैल 2008 में वीओआई, नोएडा से जुड़े।

इन दिनों वे सहारा समय के मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ चैनल में बतौर एंकर कार्यरत हैं। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में अभिलाष ने 30 जिलों में चुनाव रथ कार्यक्रम की रिपोर्टिंग और एंकरिंग का दायित्व निभाया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...