Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

गोरखपुर में आनंद राय व राजेश सिंह का सम्मान

आनंद रायदो पत्रकारों आनंद राय और राजेश सिंह बसर को गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने 8 मार्च को सम्मानित किया। शुरुआत आनंद राय से। दैनिक जागरण, गोरखपुर के वरिष्ठ पत्रकार आनंद को जनपक्षधर पत्रकारिता के लिए ‘जयप्रकाश शाही सम्मान‘ से नवाजा गया है। आनंद को यह सम्मान एक विशेष अभियान चलाने के लिए दिया गया। उद्योग के कचरे से प्रदूषित आमी नदी के दर्द को आनंद ने कलम के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया। पीड़ा हरने को प्रशासन-पालिटिक्स से जुड़े लोगों पर दबाव बनाया।

आनंद रायदो पत्रकारों आनंद राय और राजेश सिंह बसर को गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने 8 मार्च को सम्मानित किया। शुरुआत आनंद राय से। दैनिक जागरण, गोरखपुर के वरिष्ठ पत्रकार आनंद को जनपक्षधर पत्रकारिता के लिए ‘जयप्रकाश शाही सम्मान‘ से नवाजा गया है। आनंद को यह सम्मान एक विशेष अभियान चलाने के लिए दिया गया। उद्योग के कचरे से प्रदूषित आमी नदी के दर्द को आनंद ने कलम के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया। पीड़ा हरने को प्रशासन-पालिटिक्स से जुड़े लोगों पर दबाव बनाया।

सिद्धार्थ नगर के सोह्नारा में राप्ती नदी के छादन से निकली आमी गोरखपुर के सोहगौरा में राप्ती नदी में मिल गयी है। 80 किलोमीटर तक बहने वाली इस नदी के दोनों तट पर 270 से अधिक गाँव बसे हैं। दो दशक में इन गाँवों की हालत प्रदूषण से ख़राब हो गयी है। आनंद राय ने दैनिक जागरण में ‘जहरीली हो गयी गाँव की गंगा’ नामक शीर्षक से 3 जनवरी को अभियान शुरू किया। लगातार चलने वाले इस अभियान ने सोये आनंद राय का सम्मानहुए लोगों को जगाने का काम किया। मन्दिर मस्जिद के इस गढ़ में आमी नदी चुनावी मुद्दा बन गयी। ‘आमी बचाओ मंच‘ की यात्रा में सभी दलों के लोग शामिल हुए। हर तट से हजारों हाथ नदी को बचाने के लिए उठ गए। इस नेक कार्य को करने के लिए प्रेरित करने वाले आनंद को ‘जयप्रकाश शाही सम्मान’ सम्मान एक भव्य समारोह में साहित्यकार परमानंद ने पूर्व सांसद व पत्रकार राजनाथ सिंह सूर्य, व्यंगकार रणविजय सिंह, आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूर्व निदेशक उदय भान मिश्रा की गरिमामयी मौजूदगी में दिया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह और मंत्री मुमताज खान भी मौजूद थे। आनंद राय को पहले भी कई प्रमुख अवार्ड मिल चुके हैं।


राजेश सिंह बसर का सम्मानशायरी व पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार राजेश सिंह बसर को गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने ‘दिनेश चंद्र श्रीवास्तव सम्मान’ से सम्मानित किया है। सम्मान समारोह गोरखपुर क्लब में 8 मार्च को आयोजित किया गया। राजेश 20 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सकारात्मक योगदान दे रहे हैं। वे साहित्य क्षेत्र में सामाजिक सरोकार के प्रति प्रतिबद्धता रखते हुए सक्रिय हैं। गजल संग्रह “एक ही चेहरा” के जरिए राजेश ने शायरी के इतिहास में नया और बेशकीमती अध्याय जोड़ा है। इसके पूर्व बसर को 11 फरवरी को उनके कृतित्व व्यक्तित्व पर पूर्वांचल हिन्दी मंच के तत्वावधान में हिन्दी आलोचना के शिखर पुरूष नामवर सिंह, प्रख्यात कवि केदार नाथ सिंह तथा प्रख्यात आलोचक पमानंद श्रीवास्तव ने अनेक साहित्यकारों व पत्रकारों से खचाखच भरे शिवाय होटल के सभागार में “कबीर” सम्मान से नवाजा था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...