Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

संजय तिवारी समेत आठ पत्रकार पुरस्कृत किए जाएंगे

sanjay Tiwariमेवाड़ इंस्टीट्यूट, गाजियाबाद की तरफ से दिए जाने वाले मीडिया पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। हर साल 21 दिसंबर को मदन मोहन मालवीय की जयंती के अवसर पर दिए जाने वाले पुरस्कारों के लिए इस साल जिन पत्रकारों को चुना गया है, उनके नाम इस प्रकार हैं- संजय तिवारी (फीचर राइटर कैटगरी), प्रदीप सिंह (रिपोर्टर कैटगरी), सुशील गोस्वामी (कार्टूनिस्ट कैटगरी), अमीरुद्दीन (फोटोग्राफर / कैमरामैन कैटगरी) और  विभू मिश्रा (स्पेशल एवार्ड, टीवी रिपोर्टर कैटगरी)।

sanjay Tiwariमेवाड़ इंस्टीट्यूट, गाजियाबाद की तरफ से दिए जाने वाले मीडिया पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। हर साल 21 दिसंबर को मदन मोहन मालवीय की जयंती के अवसर पर दिए जाने वाले पुरस्कारों के लिए इस साल जिन पत्रकारों को चुना गया है, उनके नाम इस प्रकार हैं- संजय तिवारी (फीचर राइटर कैटगरी), प्रदीप सिंह (रिपोर्टर कैटगरी), सुशील गोस्वामी (कार्टूनिस्ट कैटगरी), अमीरुद्दीन (फोटोग्राफर / कैमरामैन कैटगरी) और  विभू मिश्रा (स्पेशल एवार्ड, टीवी रिपोर्टर कैटगरी)।

पुरस्कार का यह चौथा साल है और हर साल चार कैटगरी में पुरस्कार दिए जाते हैं। इस साल एक स्पेशल एवार्ड टीवी रिपोर्टर कैटगरी में देने की घोषणा की गई है। इन पुरस्कारों के लिए केवल स्वतंत्र पत्रकारों का ही चयन किया जाता है। मेवाड़ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन अशोक दडिया एवं सेक्रेट्री अशोक सिंघल ने भड़ास4मीडिया को बताया कि पुरस्कार स्वरूप इन सभी लोगों को नकद राशि, प्रशस्ति पत्र, शाल एवं प्रतीक चिन्ह दिया जाएगा। इस वर्ष पुरस्कार वरिष्ठ पत्रकार प्रभाष जोशी देंगे। 21 दिसंबर को मेवाड़ संस्थान, सेक्टर 4-सी, वसुंधरा, गाजियाबाद में होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता प्रख्यात साहित्यकार नामवर सिंह करेंगे।

फीचर राइटर श्रेणी में पुरस्कार के लिए चयन किए गए संजय तिवारी पिछले 10 वर्षों से स्वतंत्र लेखन कर रहे हैं। मीडिया हाउसों में नौकरी करके पत्रकारिता करने के विकल्प को उन्होंने कभी स्वीकार नहीं किया है। संजय के लिए पत्रकारिता आज भी एक मिशन है और इस मिशन के लिए समर्पित रहने वालों को इसकी कीमत चुकानी पड़ती है। संजय के पास कई बार मीडिया हाउसों से जुड़कर काम करने का प्रस्ताव आया लेकिन वे हमेशा इन प्रस्तावों को दुत्कारते रहे। समाजसेवी होने के साथ-साथ स्वतंत्र पत्रकार के बतौर देश-समाज से जुड़े मुद्दों व सरोकारों पर हमेशा सक्रिय रहने वाले और इन पर सजग लेखन करने वाले संजय तिवारी एक पोर्टल के संचालक भी हैं। हर तरह के दबावों व प्रलोभनों से मुक्त रहने वाले संजय दिल्ली जैसे शहर में देसज सरोकार व संस्कृति को जिंदा रखने के लिए अलख जगाए हुए हैं।

पुरस्कार के लिए चुने जाने पर संजय तिवारी ने भड़ास4मीडिया से कहा, ‘मुक्त पत्रकारिता के रास्ते का मैंने खुद वरण किया है और खुशी-खुशी वरण किया है। नौकरियों के प्रस्ताव कई जगहों से आते रहते हैं लेकिन मेरी रुचि पत्रकारिता को उसके मूल स्वभाव के साथ जाने की रही है। कभी किसी कंपनी के हित के साथ जुड़कर पत्रकारिता करने के बारे में सोचा ही नहीं। वैसे भी, कोई मीडिया कंपनी सबसे उपर अपना हित देखती है, उसके बाद ही देश-समाज की चिंता करती है। ऐसे में पत्रकारिता इन मीडिया हाउसों की रखैल बनकर ही रह पाती है। मैं तो स्वतंत्र पत्रकार को मुक्त पत्रकार कहना ज्यादा पसंद करता हूं क्योंकि आप स्वतंत्र पत्रकारिता तभी कर सकते हैं जब आप मुक्त हों। अगर आप किसी मीडिया हाउस के लिए भी स्वतंत्र पत्रकारिता करते हैं तब भी मुक्त नहीं रह सकते हैं, क्योंकि तब भी आपके सामने उनके द्वारा निर्धारित किया हुआ दायरा होता है।’


दैनिक नवज्योति के पत्रकार अर्जुन पंवार को माणक अलंकरण अवार्ड

दैनिक नवज्योति, जोधपुर में कार्यरत पत्रकार अर्जुन पंवार को माणक अलंकरण अवार्ड के लिए चुना गया है। पुरस्कार स्वरूप पंवार को 11 हजार रुपये, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। पुरस्कार की घोषणा दैनिक जलते दीप के संस्थापक संपादक माणक मेहता की 34वीं पुण्यतिथि के मौके पर 12 दिसंबर को की गई। पंवार अखबार में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हैं। विशिष्ठ पुरस्कार के लिए राजस्थान पत्रिका, सीकर के फोटोग्राफर पंकज पारमूवाल एवं दैनिक जलते दीप के पत्रकार जगदीश जोशी का चयन किया गया है। इन दोनों को 3100 रुपये की राशि सहित प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार एक साल की अवधि के अंदर सर्वोच्च खोजपूर्ण एवं रचनात्मक रिपोर्ट को दिया जाता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...