Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

सोमदत्त और दिलीप यादव को कृषि पत्रकारिता पुरस्कार

[caption id="attachment_15532" align="alignnone"]केंद्रीय मंत्री फारुख अब्दुल्ला के हाथों पुरस्कार ग्रहण करते सोमदत्त (बाएं) और दिलीप यादव (दाएं)केंद्रीय मंत्री फारुख अब्दुल्ला के हाथों पुरस्कार ग्रहण करते सोमदत्त (बाएं) और दिलीप यादव (दाएं)[/caption]

कृषि पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट लेखन और योगदान के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दैनिक हिंदुस्तान, मथुरा के पत्रकार दिलीप यादव और आईसीएआर की पत्रिका ‘हार्डीकल्चर’ के संपादकीय प्रमुख सोमदत्त को संयुक्त रूप से ‘चौधरी चरण सिंह अवार्ड-2008’ से पिछले दिनों सम्मानित किया। आईसीएआर के दिल्ली स्थित एनएएसई कांप्लेक्स में आयोजित समारोह में केंद्रीय वैकल्पिक ऊर्जा मंत्री डा. फारुख अब्दुल्ला ने अपने हाथों से यह पुरस्कार प्रदान किया।

केंद्रीय मंत्री फारुख अब्दुल्ला के हाथों पुरस्कार ग्रहण करते सोमदत्त (बाएं) और दिलीप यादव (दाएं)

कृषि पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट लेखन और योगदान के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दैनिक हिंदुस्तान, मथुरा के पत्रकार दिलीप यादव और आईसीएआर की पत्रिका ‘हार्डीकल्चर’ के संपादकीय प्रमुख सोमदत्त को संयुक्त रूप से ‘चौधरी चरण सिंह अवार्ड-2008’ से पिछले दिनों सम्मानित किया। आईसीएआर के दिल्ली स्थित एनएएसई कांप्लेक्स में आयोजित समारोह में केंद्रीय वैकल्पिक ऊर्जा मंत्री डा. फारुख अब्दुल्ला ने अपने हाथों से यह पुरस्कार प्रदान किया।

इस मौके पर भारत सरकार के कृषि शोध एवं शिक्षा सचिव एके उपाध्याय, आईसीएआर के महानिदेशक डा. मंगला राय और कृषि पत्रकारिता एवं शोध क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं। यह अवार्ड प्रति वर्ष कृषि क्षेत्र में शोध और इसके लिए पत्रकारिता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को प्रदान किया जाता है। दिलीप यादव और सोमदत्त को पचास-पचास हजार रुपये की पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई।

मथुरा में जन्मे दिलीप यादव ने वर्ष 1996 में पत्रकारीय करियर की शुरुआत अमर उजाला अखबार से की। बाद में उन्होंने दैनिक जागरण के साथ काम किया। कुछ समय बाद फिर अमर उजाला लौट गए। मार्च 2006 में मथुरा में ही दैनिक हिंदुस्तान के हिस्से बन गए। दिलीप ने पत्रकारिता के साथ अपने पैतृक व्यवसाय कृषि को भी पूरे समर्पण के साथ अपनाया। यही कारण है कि वे कृषि पत्रकारिता के क्षेत्र में सार्थक पहल करने में सफल हो सके। दिलीप से संपर्क [email protected] या फिर 9359443003 के जरिए कर सकते हैं। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...