Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

माणिकचंद्र वाजपेयी पत्रकारिता पुरस्कार रमाशंकर को

मध्य प्रदेश सरकार की ओर से मूल्य आधारित पत्रकारिता के लिए दिया जाने वाला ‘माणिकचंद्र वाजपेयी राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार’ वरिष्ठ पत्रकार रमाशंकर अग्निहोत्री को दिया जाएगा। यह पुरस्कार 2008 के लिए उन्हें दिया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संध के पूर्व प्रमुख केसी सुदर्शन रविवार को भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित समारोह में अग्निहोत्री को पुरस्कार स्वरूप एक लाख रुपए का चेक और प्रशस्ति पत्र प्रदान करेंगे। इस पुरस्कार के लिए वरिष्ट पत्रकार ओमप्रकाश कुंद्रा (भोपाल), तरुण विजय (नई दिल्ली), शरद द्विवेदी (भोपाल) व श्रीधर पराड़कर की चयन समिति ने अग्निहोत्री को चुना है। दिवंगत माणिकचंद्र वाजपेयी की स्मृति में 2006 में स्थापित इस राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार से सबसे पहले वरिष्ठ पत्रकार भगवतीधर वाजपेयी (जबलपुर) को और 2007 में वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश कुंद्रा को सम्मानित किया गया।

जनसंपर्क विभाग की ओर से 23 अगस्त को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। जनसपंर्क मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा विशेष अतिथि होंगे। इस मौके पर भारत भवन में 22 अगस्त को ‘विश्व सभ्यताओं के अंतर संबंध’ विषयक गोष्ठी में श्रीधर पराड़कर, प्रोकुसुमलता केडिया व राम माधव विचार व्यक्त करेंगे। अध्यक्षता जनसपंर्क मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा व चर्चा समन्वय अंबरीश मिश्र करेंगे। इसके बाद इसी दिन अनुराधा शंकर शरण ‘वैश्विक आतंकवाद की चुनौतियां: भारत की भूमिका’ विषय पर चर्चा करेंगे। इस गोष्ठी की अध्यक्षता देवेंद्र स्वरूप और चर्चा समन्वय संजय द्विवेदी करेंगे। 23 अगस्त को ‘स्वाधीन भारत का बौद्धिक अतीत और भविष्य’ विषयक गोष्ठी में डा मधुकर श्याम चतुर्वेदी, प्रो रामेश्वर मिश्र ‘पंकज,’ अच्युतानंद मिश्र व शशिशेखर शर्मा का उदबोधन होगा। अध्यक्षता महेश चंद्र शर्मा और चर्चा समन्वय अनुपमा चौहान करेंगी। इसी दिन आखिरी गोष्ठी ‘भविष्य का भारत: मीडिया की भूमिका’ विषय पर होगी। इसे महेश जोशी, स्मृति ईरानी, तरुण विजय, प्रभात झा श्रवण गर्ग व प्रभु जोशी संबोधित करेंगे। इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह होगा।

तीसरे माणिकचंद्र राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार के लिए चयनित रमाशंकर अग्निहोत्री दैनिक युगधर्म, नागपुर के सहसंपादक, सांध्य दैनिक ‘आकाशवाणी’ (दिल्ली), पांचजन्य (मध्य भारत संस्करण), मासिक ‘राष्ट्रधर्म’ (लखनऊ) व युगवार्ता फीचर सर्विस (नई दिल्ली) व ‘मीडिया वाच’ के संपादक ‘हिन्दुस्तान समाचार’ न्यूज एजंसी के प्रधान संपादक रहे हैं। 1926 में मप्र के होशंगाबाद जिले में जन्मे अग्निहोत्री इस समय कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता व जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) में अध्ययन शोध पीठ के अध्यक्ष हैं। उनका काव्य संग्रह ‘सत्यम एकमेव’ भी प्रकाशित हो चुका है। उन्हें इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती, राष्ट्रीय पत्रकारिता कल्याण न्यास और माधवराव सप्रे पत्र संग्रहालय व शोध संस्थान पुरस्कृत कर चुके हैं। साभार : जनसत्ता, दिल्ली

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...