स्व. केशव प्रसाद श्रीवास्तव स्मृति में दिए जाने वाले ‘केशव रत्न सम्मान’ से वरिष्ठ पत्रकार आनंद राय को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गोरखपुर के चित्रगुप्त मंदिर में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्य मंत्री राजेश त्रिपाठी ने कहा कि मैं वरिष्ठ पत्रकार आनंद राय जैसे प्रतिभावान पत्रकार को सम्मानित कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। प्रदेश सरकार के मंत्री राजेश त्रिपाठी ने कहा की आनंद की लेखनी में वो दम है जो हर किसी पर अपनी अमिट छाप छोड़ जाता है। आनंद राय को बेहतरीन खबरों के लिए केशव रत्न सम्मान दिया गया है।
विशिष्ट अतिथि बसपा नेता अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा यह सम्मान समाज के प्रति संवेदनशील रहने और समाज हित में काम करने वालों के लिए एक आदर भाव है। शुरुआत मुख्य अतिथि ने पूज्य केशव प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। तत्पश्चात अतिथियों का माल्यार्पण कर व बैज लगा कर स्वागत वायस आफ इंडिया के संवाददाता अमितेष श्रीवास्तव ने किया। संचालन रंजीत कुमार ने किया। मंजीत कुमार ने आभार जताया। कार्यक्रम में आनंद कुमार शर्मा, अफरोज अंसारी, रीतेश श्रीवास्तव, संजय चौधरी, रवि गौड़, विजय, वेद प्रकाश, महेन्द्र कुशवाहा, अभिषेक, प्रियंका व सरोज देवी आदि मौजूद थे।