Connect with us

Hi, what are you looking for?

सम्मान

डा. रुक्म और सुधीर उपाध्याय सम्मानित

डा. रुक्म का सम्मानकोलकाता में पत्रकारिता में आधी शताब्दी गुजार चुके और अब स्वतंत्र साहित्य सृजन में रत 83 वर्षीय डॉ. रुक्म त्रिपाठी का  साहित्य–संगीत–कला को समर्पित संस्था ‘संचेतना केंद्र मित्र मंदिर‘  ने 25 जनवरी को सम्मान किया। कवि व हिंदी सेवी डॉ. नगेंद्र चौरसिया ने अंगवस्त्र, मानपत्र देकर सम्मानित किया। अब तक आठ उपन्यास, दर्जनों बाल उपन्यास, हजारों व्यंग्य कविताएं, गजल, गीत लिख चुके डॉ. रुक्म ने पत्रकारिता को अपने सामने विकसित होते व फलते-फूलते देखा है।

डा. रुक्म का सम्मानकोलकाता में पत्रकारिता में आधी शताब्दी गुजार चुके और अब स्वतंत्र साहित्य सृजन में रत 83 वर्षीय डॉ. रुक्म त्रिपाठी का  साहित्य–संगीत–कला को समर्पित संस्था ‘संचेतना केंद्र मित्र मंदिर‘  ने 25 जनवरी को सम्मान किया। कवि व हिंदी सेवी डॉ. नगेंद्र चौरसिया ने अंगवस्त्र, मानपत्र देकर सम्मानित किया। अब तक आठ उपन्यास, दर्जनों बाल उपन्यास, हजारों व्यंग्य कविताएं, गजल, गीत लिख चुके डॉ. रुक्म ने पत्रकारिता को अपने सामने विकसित होते व फलते-फूलते देखा है।

उनके स्तंभों के लेखक आज कई समाचारपत्रों में संपादक हैं। सम्मान समारोह के अध्यक्ष  डॉ. नगेंद्र चौरिसया ने इस मौके पर डा. रुक्म के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। डॉ. नगेंद्र ने कहा कि– उनके बारे में कुछ भी कहना कठिन नहीं बल्कि सरल है। उतना ही सरल है उनका व्यक्तित्व। उनका लेखन ही यह प्रकट कर देता है कि वे कितने बड़े लेखक हैं। डॉ. रुक्म इससे पूर्व लायंस क्लब आफ कोलकाता, राजश्री स्मृति न्यास की ओर से सम्मानित किये जा चुके हैं। महानगर की ‘मनीषिका संस्था‘ ने उनको सारस्वत सम्मान दिया है। समारोह में लेखक–पत्रकार संतन कुमार पांडेय ने डॉ. रुक्म की दीर्घायु की कामना की और कहा कि उनकी 100वीं वर्षगांठ पर भी वे उनका सम्मान करने की कामना करते हैं।  इस अवसर पर डॉ. रुक्म त्रिपाठी ने एक सामयिक संदर्भ की गजल पेश की। इसकी उपस्थित श्रोताओं ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। समारोह में पुणे से आईं कवियत्री पुष्पा गुजराथी के अलावा नगर के  कई कवियों प्रो, श्यामलाल उपाध्याय, प्रो. अगम शर्मा, योगेंद्र शुक्ल ‘सुमन‘ आदि ने कविता पाठ किया। (रिपोर्ट– राजेश त्रिपाठी, फोटो- सुधीर उपाध्याय)


 

फोटो पत्रकार सुधीर उपाध्याय को सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफर सम्मान

सुधीर उपाध्याय का सम्मानकोलकाता के सुपरिचित फोटो पत्रकार सुधीर उपाध्याय को बंगाल यंग स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन और बंगला खेल पत्रिका ‘खेलाधूलो‘  की ओर से इस वर्ष के श्रेष्ठ पत्रकार का सम्मान प्रदान किया गया है।

‘सन्मार्ग‘ हिंदी दैनिक के सुधीर उपाध्यeय जी को अंग्रेजी दैनिक ‘स्टेट्समैन‘  के खेल संपादक श्यामसुदर घोष ने मानपत्र और स्मृतिफलक प्रदान कर सम्मानित किया। चार दशक से भी अधिक समय से फोटो पत्रकारिता से जुड़े सुधीर जी परिचितों और सहकर्मियों के बीच ‘गुरु जी‘ के नाम से विख्यात हैं। उनकी लीक से हट कर खींची गयी कई सार्थक तस्वीरें सम्मानित और और प्रशंसित हो चुकी हैं। इसके पूर्व भी कई संस्थाओं से उन्हें सम्मान मिल चुका है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...