Connect with us

Hi, what are you looking for?

सम्मान

संतोष भारतीय समेत कई पत्रकार ‘परमश्री 2009’ से पुरस्कृत

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद संबोधित करते संतोष भारतीय। साथ में हैं जोगिंदर सिंह और जीवीजी कृष्णामूर्ति.आल जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने पिछले दिनों दिल्ली के सीरी फोर्ट आडोटोरियम में पत्रकारिता सेवा के लिए ‘परमश्री 2009’ पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के आठ वरिष्ठ व होनहार पत्रकारों को ‘परमश्री 2009’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  जी.वी.जी. कृष्णामूर्ति (पूर्व चुनाव आयुक्त) ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद संबोधित करते संतोष भारतीय। साथ में हैं जोगिंदर सिंह और जीवीजी कृष्णामूर्ति.

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद संबोधित करते संतोष भारतीय। साथ में हैं जोगिंदर सिंह और जीवीजी कृष्णामूर्ति.आल जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने पिछले दिनों दिल्ली के सीरी फोर्ट आडोटोरियम में पत्रकारिता सेवा के लिए ‘परमश्री 2009’ पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के आठ वरिष्ठ व होनहार पत्रकारों को ‘परमश्री 2009’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  जी.वी.जी. कृष्णामूर्ति (पूर्व चुनाव आयुक्त) ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

सम्मानित किये गये पत्रकारों में संतोष भारतीय (मास्टर आफ परमश्री), संजय वोहरा (फेस आफ मीडिया परमश्री), शकील अहमद (विशेष उपलब्धि परमश्री), संदीप मारवाह (मीडिया सपोर्टर परमश्री), अंजुला सिंह माहौर (महापौर आगरा), अमलेश राजू, आदर्श शर्मा, जय भगवान गोयल के अतिरिक्त समाज के विभिन्न श्रेत्रों के लिए अमन सिन्हा (फेस आफ लॉ जस्टिस), आर.के. शर्मा (फेस का-ओपरेटिव मूवमेंट) शामिल थे।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष वी.के. शर्मा ने बताया कि आल जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकारिता में आदर्श स्थापित करने के लिए पत्रकारों को हर वर्ष ‘परमश्री’ अवार्ड से सम्मानित किया करेगी। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन पवन आर्ट ग्रुप द्वारा किया गया। इस अवसर पर पार्श्व गायक शंकर साहनी ने अपने संगीत द्वारा श्रोताओं का मन मोहा। मंच का संचालन मनीष आजाद ने किया। संस्था के महासचिव सुरेन्द्र मोहन ने बताया सम्मान समारोह के मौके पर जोगेन्द्र सिंह (पूर्व सीबीआई निदेशक), वीर सिंह धीगान (विधायक), टी.सी शर्मा (पार्षद), सुखबीर सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Click to comment

0 Comments

  1. NASEEM

    January 29, 2010 at 1:20 pm

    is award me kuch khas nazar aata hai kyoki kewal aath logo ko hi PARAMSHREE se samanit kiya gaya ALL JOURNALIST ASSOCIATION bandhai ki haqdaar hai—————————–naseem

  2. rajesh

    January 29, 2010 at 1:22 pm

    PARAMSHREE award me sarthakta lagti hai WE appreciate

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपने मोबाइल पर भड़ास की खबरें पाएं. इसके लिए Telegram एप्प इंस्टाल कर यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia

Advertisement

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

टीवी

विनोद कापड़ी-साक्षी जोशी की निजी तस्वीरें व निजी मेल इनकी मेल आईडी हैक करके पब्लिक डोमेन में डालने व प्रकाशित करने के प्रकरण में...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Advertisement