Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

ओंकार विद्या सम्मान से स्वयं प्रकाश सम्मानित

स्वयं प्रकाश (बाएं) का सम्मानश्री श्री रविशंकर की जीवनी लिखने वाले पत्रकार स्वयं प्रकाश को कोलकाता में पिछले दिनों प्रथम ओंकार विद्या सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान ओंकार चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से प्रदान किया गया। सम्मान समारोह रोटरी सदन के श्रीपति सिंघानिया हॉल में आयोजित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मूर्धन्य साहित्यकार डा. कृष्ण बिहारी मिश्र ने कहा कि उपभोक्तावाद और भौतिकतावाद के इस दौर में भी सर्जनशील युवा आधार बंजर नहीं हुआ है।

स्वयं प्रकाश (बाएं) का सम्मानश्री श्री रविशंकर की जीवनी लिखने वाले पत्रकार स्वयं प्रकाश को कोलकाता में पिछले दिनों प्रथम ओंकार विद्या सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान ओंकार चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से प्रदान किया गया। सम्मान समारोह रोटरी सदन के श्रीपति सिंघानिया हॉल में आयोजित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मूर्धन्य साहित्यकार डा. कृष्ण बिहारी मिश्र ने कहा कि उपभोक्तावाद और भौतिकतावाद के इस दौर में भी सर्जनशील युवा आधार बंजर नहीं हुआ है।

इसके बूते भारतीय संस्कृति व संस्कार की धवलता की रक्षा की जा सकती है। डा. मिश्र ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा, स्वयं प्रकाश ने रूटीन पत्रकारिता से इतर कुछ नया करने के संकल्प के तहत श्री श्री रविशंकर की जीवनी लिखी। इस दौरान उसे विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। मगर बिना घबराये उसने अपने रचनात्मक कर्म को पूरा किया। यह सम्मान स्वयं प्रकाश की साधना का सम्मान है और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरक भी। स्वयं प्रकाश सम्मान समारोहसमारोह के मुख्य अतिथि व प्रभात खबर के प्रधान संपादक हरिवंश ने कहा कि समाज जिन सदगुणों की अपेक्षा रखता है, उन्हें आगे ले जाने वालों को सम्मानित करना वस्तुतः उन सदगुणों का ही सम्मान है। सामाजिक मूल्यों व सदगुणों से भरे लोग आकाशदीप की तरह होते हैं।

इस मौके पर भारतीय भाषा परिषद के निदेशक विजय बहादुर सिंह, पत्रकार डॉ कृपाशंकर चौबे, विनय बिहारी सिंह, डॉ मान्धाता सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। बताते चलें कि स्वयं प्रकाश प्रभात खबर, कोलकाता के समाचार संपादक के रूप में लंबे समय तक कार्य करते रहे। इस समय वह दैनिक भास्कर से जुड़े हैं। पुरस्कार स्वरूप स्वयं प्रकाश को 51 हजार रुपये की राशि प्रदान की गयी। मौके पर स्वयं प्रकाश ने कहा, मैं जो कुछ हूं वह परिवार, पिता और मां के संस्कारों के चलते हूं। मैं प्रयास करता हूं कि ईमानदार रहूं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...